फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला

शार्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला

Sat, 17 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट दूनागिरी मार्ग पर एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। आग से गृहस्वामी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

द्वाराहाट दूनागिरी मार्ग पर मयंक होटल के सामने डॉ. मोनिका पाठक का आवास है। शनिवार दिन में करीब 12 बजे कौशल विकास केंद्र के संचालक विनोद भट्ट ने डॉ. पाठक के मकान से धुआं उठते देखा। उन्होंने इसकी सूचना डॉ. पाठक को दी। बताया जाता है कि गीजर में शार्ट सर्किट होने से यह आग लगी। इस बीच आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग मकान के कमरों में फैल गई थी। आग से घर के भीतर रखी वाशिंग मशीन, गीजर, तीन अलमारियां, कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. पाठक ने आग लगने की सूचना पुलिस को दे दी है। गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों भारत सरकार की इंट्रीग्रेडेट पावर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत बिजली केबल बदलने का कार्य चल रहा है। आए दिन क्षेत्र में हाई वोल्टेज की घटनाएं सामने आ रही है। दिन में कई बार बिजली भी गुल हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed