फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल योजनाओं का कार्य तय समय में पूरा करें

पेयजल योजनाओं का कार्य तय समय में पूरा करें

Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं का कार्य तय समय में पूरा करें
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन पेयजल पंपिंग योजनाओं के कार्य में तेजी लाते हुए तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला योजना, राज्य योजना और केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत जो धनराशि पेयजल निगम और जल संस्थान को स्वीकृत की गई है उसे समय से व्यय करना सुनिश्चित करें। डीएम कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ले रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को देखते हुए पंपिंग योजनाओं के कार्यों में तेजी लाएं। डीएम ने पेयजल निगम द्वारा निर्माणाधीन कपिलेश्वर-बानड़ीदेवी, पनार-भनोली, सरयू-बेलक सहित अन्य पंपिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एन लाल ने बताया कि इन योजनाओं में 60 से 70 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है, अन्य कार्य प्रगति पर है। डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोसी नदी में बैराज के समीप निर्माणाधीन इंटेकवैल का कार्य मार्च तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि गरमी में शहरवासियों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक पेयजल निर्माण निगम रानीखेत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जैंती में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि शहर में नौलों के अनुरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष जिला योजना से धनराशि प्रस्तावित करें, ताकि नौलों के सुधारीकरण का कार्य पूरा हो सके। बैठक में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती, पेयजल निगम के ईई एन लाल, परियोजना प्रबंध पेयजल निर्मण निगम हरीश प्रकाश, जल निगम रानीखेत के एई बीएस रौतेला समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed