{"_id":"5a4d0a2e4f1c1b4d198b4b70","slug":"101514998318-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय पर उत्पीड़न का आरोप
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। टैक्सी यूनियन ने संभागीय परिवहन कार्यालय पर टैक्सी मालिकों और चालकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में हर रोज फिटनेस का कार्य नहीं किया जा रहा है, लेकिन फिटनेस के नाम पर वाहन चालकों से आठ सौ से हजार रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं। यूनियन ने टैक्सी मालिक और चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं किए जाने की स्थिति में 10 जनवरी को आंदोलन करते हुए विभाग में तालाबंदी और घेराव की चेतावनी दी है।
टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और मालिक, चालकों की यहां हुई बैठक में आरोप लगाया कि एआरटीओ कार्यालय में पिछले काफी महीनों से लगातार मालिक और चालकों को परेशान किया जा रहा है। सप्ताह में केवल तीन दिन फिटनेस का कार्य होता है और फिटनेस के नाम पर वाहन चालकों से आठ सौ से हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। परिवहन कार्यालय का जनरेटर भी काफी समय से खराब चल रहा है जिससे वाहन चालकों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआरटीओ को विभाग से चालक उपलब्ध हुआ है। उस चालक से वाहन न चलाकर निजी चालक से वाहन चलवाया जा रहा है जो कि टैक्सी मालिक और चालकों से अभद्रता और अवैध वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्सी वाहन चालकों को फिटनेस के समय काफी परेशान किया जाता है। यही नहीं कार्यालय में अधिकांश स्टाफ की कमी है, लेकिन जो हैं वह भी अपनी जगह पर उपलब्ध नहीं होते। बैठक में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, महासचिव राजेश सिंह अल्मियां, उपसचिव आनंद सिंह भोज और कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी शामिल थे।