फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तीन पेयजल योजनाओं का कछुआ गति से चल रहा कार्य

तीन पेयजल योजनाओं का कछुआ गति से चल रहा कार्य

Mon, 06 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तीन पेयजल योजनाओं का कछुआ गति से चल रहा कार्य
अल्मोड़ा। समय पर बजट जारी नहीं होने से जिले के धौलादेवी ब्लॉक में सरयू-दन्यां-बेलक, भनोली और लमगड़ा विकासखंड की कपिलेश्वर-बानड़ी देवी पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण अधूरा है। इस कारण दोनों ब्लॉकों के दर्जनों गांवों का पेयजल संकट जाड़े में भी दूर नहीं हो पाया है। इन पेयजल योजनाओं की कुल लागत 67.50 करोड़ है पर शासन से मात्र 32.60 करोड़ ही मिले हैं। ऐसी स्थिति में आगामी गरमी में भी इन योजनाओं का काम पूरा कैसे होगा यह सोचनीय है।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने 2004 में सरयू-बेलक-दन्यां पंपिंग योजना को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाई। 35.17 करोड़ लागत की इस पेयजल योजना से धौलादेवी ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में पेयजल पूर्ति होनी है। इस योजना का काम 2013 में प्रारंभ हुआ। पेयजल निगम निर्माण शाखा को 16.10 करोड़ मिले हैं। मुख्य पेयजल लाइन, पंपिंग स्टेशन और टैंकों का निर्माण का काम पूरा हो गया है पर वितरण लाइनें नहीं बिछाई गई हैं। पुरानी वितरण लाइनें काफी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं।
विज्ञापन


इसी ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों के लिए बनाई जा रही भनोली पेयजल योजना की कुल लागत 18.58 करोड़ है। इस योनजा में विभाग को 8.50 करोड़ ही मिले हैं। जिससे काम अधूरा है वहीं लमगड़ा विकासखंड की निमार्णाधीन 13.75 करोड़ लागत की कपिलेश्वर-बानड़ीदेवी पेयजल योजना के लिए भी विभाग को आठ करोड़ ही मिले हैं। विभाग ने प्राप्त धनराशि से मुख्य टैंक तक पानी पहुंचा दिया है, लेकिन यहां भी बजट के अभाव में वितरण लाइन नहीं बिछाई जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed