{"_id":"59fb532d4f1c1b9e678b8feb","slug":"101509643053-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे वेतनमान का एरियर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे वेतनमान का एरियर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की बैठक में वक्ताओं ने बाह्य स्रोत से रखे गए कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने छठे वेतनमान का एरियर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई।
वक्ताओं ने कहा कि एजेंसी चालक, परिचालकों को संविदा में रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यशाला प्रभारी द्वारा चालकों का शोषण किया जा रहा है।
एक तरफ डिपो में परिचालकों की कमी है वहीं दूसरी तरफ सहायक महाप्रबंधक द्वारा परिचालकों का अन्य डिपो में स्थानांतरण किया जा रहा है। उन्होंने एससीे-एसटी श्रमिक संघ को कमरा देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पक्का कार्ड देने, बाह्य स्रोत से रखे गए कर्मचारियों का मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने आदि की मांग की।
उन्होंने सातवें वेतनमान लागू किए जाने पर खुशी जताई। अध्यक्षता पदम राम तथा संचालन रमेश चंद्र ने किया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक नरी राम, पूर्व स्टेशन प्रभारी नरी राम, गोविंद राम, प्रकट सिंह, माधवानंद, मदन लाल आदि थे।