{"_id":"59b9675b4f1c1b9a688b45be","slug":"101505322843-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सौरभ, अजय, मेघा, मीनाक्षी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सौरभ, अजय, मेघा, मीनाक्षी रहे अव्वल
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। संकुल संसाधन केंद्र पेटशाल में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीआर आर्या ने ध्वजारोहण के साथ किया। खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भागीदारी की। इस मौके पर संकुल समन्वयक श्रीमती अनिता गोस्वामी ने कहा कि जीवन में खेलों का काफी महत्व है।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 50 मीटर दौड़ में सौरभ, दीपक और करन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में मेघा, निशा और तनूजा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालकों की 100 मीटर दौड़ में सौरभ, अजय, राहुल और बालिका वर्ग में मीनाक्षी, अंजलि, मीनाक्षी, बालकों की 200 मीटर दौड़ में दीपक, धीरेंद्र, करन जबकि बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में मीनाक्षी, मेघा और अंजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
बालकों की 400 मीटर दौड़ में सौरभ, हर्षित, करन और बालिका वर्ग में दया, दीक्षा, निशा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। हिंदी सुलेख में इंद्रजीत, करन और नीतू तथा अंग्रेजी सुलेख में मयंक, मोनिका और अजय क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालकों की लंबी कूद में राहुल, धीरेंद्र, अजय और बालिकाओं में मेघा, मीनाक्षी, चांदनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि खो-खो में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय दिगोली की छात्राएं विजेता रही। निर्णायकों और प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वालों में संजीव कुमार, हंसा वर्मा, नेहा, नीना, मुनव्वर, चंद्रा, राजन, सुभाष, सीपी आर्या, मीनाक्षी, दीपा, विनीता, मंजू आदि थे। संचालन जीआईसी प्रवक्ता राजेंद्र विष्ट ने किया। अंत में प्रधानाचार्य बीआर आर्या ने सभी का आभार जताया।