फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दीवार ढहने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे घर के लोग

दीवार ढहने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे घर के लोग

Mon, 11 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
दीवार ढहने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे घर के लोग
अल्मोड़ा। बीते दिनों हुई बारिश का असर अब दिखाई पड़ रहा है। अल्मोड़ा के तल्ला चौसार जाखनदेवी मोहल्ले में रविवार की रात एक बड़ी दीवार ढह जाने से एक मकान ध्वस्त हो गया जबकि इसी परिवार का दूसरा भवन भी ढहने की स्थिति में आ गया है। घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। परिवार ने रात में ही पड़ोस में शरण ली। दीवार और मकान ध्वस्त होने से लाखों का नुकसान हुआ। मकान टूटने की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तल्ला चौसार जाखनदेवी मोहल्ला निवासी शिक्षक भारत भूषण तिवारी के घर के आंगन की बड़ी रविवार रात करीब 10 बजे अचानक भरभराकर गिर पड़ी। रात के वक्त अचानक इस बड़ी दीवार के ढहने से घर और पड़ोस के लोग दहशत में आ गए। दीवार ढहने से भारत भूषण तिवारी का नीचे की तरफ का पुराना मकान ध्वस्त हो गया। संयोग से घर के भीतर उस वक्त कोई नहीं था दीवार के ढहने से कुछ साल पहले बने नए घर का बरामदा ध्वस्त हो गया और यह भवन भी ढहने की स्थिति में आ गया है। हादसे के बाद रात में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने पड़ोस में शरण ली।
विज्ञापन


गृह स्वामी भारत भूषण तिवारी ने घटना की जानकारी सुबह प्रशासन और पालिका के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। बाद में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और जाखनदेवी के सभासद अशोक पांडे, हेम तिवारी आदि भी मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष और सभासद ने अपने स्तर से हर संभव मदद की बात कही। इधर सभासद अशोक पांडे ने सरकार से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रभावित भारत भूषण तिवारी का कहना है कि दीवार मजबूत दिख रही थी और उसके ढहने की संभावना नजर नहीं आ रही थी। आशंका है कि बीते दिनों की बारिश के कारण यह दीवार भीतर से कमजोर हो चुकी थी और बीते कुछ दिनों से धूप निकलने के बाद यह अचानक ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed