फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 16 से शिविर

बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 16 से शिविर

Thu, 03 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 16 से शिविर
अल्मोड़ा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों (बीपीएल) के लिए निशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में यह शिविर विभिन्न विकासखंडों में 16 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन


सीडीओ जेएस नागन्याल ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को चश्मा, कृत्रिम दांत, कान की मशीन, व्हील चेयर, बैशाखी आदि उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से चलने वाला परीक्षण शिविर 16 अगस्त को विकासखंड लमगड़ा, 17 को धौलादेवी, 18 को भैसियाछाना, 19 को हवालबाग, 20 को सोमेश्वर, 21 को द्वाराहाट, 22 को चौखुटिया, 23 को भिकियासैंण, 24 को स्याल्दे, 25 को सल्ट और 26 को ताड़ीखेत ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदकों को 60 वर्ष से ऊपर आयु का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बीपीएल या वृद्धावस्था पेंशन योजना की छाया प्रति लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed