फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सूपी में कभी बनेगी भी पीतलनगरी

सूपी में कभी बनेगी भी पीतलनगरी

Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सूपी में कभी बनेगी भी पीतलनगरी
विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बनबसा में भी सिडकुल बनाने की घोषणा की है वहीं पिछली कांग्रेस शासनकाल में मौलेखाल तहसील के अंतर्गत मरचूला के सूपी में पीतलनगरी स्थापित करने का काम पिछले आठ माह से ठप पड़ा है। प्रस्तावित पीतल नगरी के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहीत करने के बाद वहां सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। साथ ही उद्योग लगाने के लिए प्लाट भी बना दिए गए थे, लेकिन उसके बाद पिछले करीब आठ माह से काम बंद है। इच्छुक उद्यमियों को प्लाट आवंटन का काम आज तक नहीं हो सका है।

कांग्रेस शासनकाल के समय एक साल पूर्व मौलेखाल तहसील अंतर्गत मरचूला के पास सूपी में छह हेक्टेयर
भूमि पर पीतलनगरी बनाने की घोषणा हुई थी। इसका तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत और सिडकुल के महाप्रबंधक ने उद्घाटन किया था। कांग्रेस सरकार ने प्रस्तावित पीतलनगरी में सड़क और प्लाटिंग के लिए ढाई करोड़ रुपये मंजूर किए थे। ठेकेदार द्वारा पीतलनगरी में सड़क कटान के साथ ही प्लाट बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले से काम बंद हो गया। इसके बाद राज्य में सरकार भी बदल गई। बताया गया है कि पिछले करीब आठ माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। वर्तमान में पीतलनगरी में सड़क और प्लाट कटान का काम हो गया है। हालांकि अभी उद्यमियों को भूखंड आवंटित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


पीतलनगरी से क्षेत्रीय लोगों को काफी उम्मीद थी। लोग उम्मीद लगाए थे कि पीतलनगरी बनने के बाद स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिल जाएंगे। एक साल बाद भी पीतल नगरी अस्तित्व में नहीं आने के कारण क्षेत्रीय लोगों में भारी निराशा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू सिंह रावत ने कहा कि पीतलनगरी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीतलनगरी के निर्माण कार्य में देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा पीतलनगरी के निर्माण में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed