{"_id":"573ff92c4f1c1b427cac7863","slug":"alert-for-for-roanu-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम मार्गों पर मुश्किलें बढ़ाएगा चक्रवाती तूफान 'रॉनू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम मार्गों पर मुश्किलें बढ़ाएगा चक्रवाती तूफान 'रॉनू'
चारधामः मुश्किलें बढ़ा सकता है चक्रवाती तूफान 'रॉनू'
Updated Sat, 21 May 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
तूफान
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के दौरान चक्रवाती तूफान 'रॉनू' का आना शासन-प्रशासन की उलझनें बढ़ा सकता है। हालांकि जंगल की आग, यात्रा और बारिश के मद्देनजर शासन ने किसी भी आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी कर रखी है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विभाग का कहना है कि हर जिले में जिला आपदा परिचालन केंद्र चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। रिलीफ टीमें जगह-जगह मौजूद हैं।
विज्ञापन
बरतें एहतियात
आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विभाग का कहना है कि गर्मी ज्यादातर मैदानी इलाकों में है। जहां लो प्रेशर बनेगा वहां तूफान की आशंका अधिक रहती है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि एहतियात बरतें।
विज्ञापन
खासतौर पर घरों में आग जलती न छोड़ें। जिनके कमजोर मकान हैं, वे चक्रवाती तूफान के दौरान अलग कहीं व्यवस्था कर लें। ऐसे में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहता है। बारिश के दौरान किसी पेड़ के नीचे खड़े न रहें।
विज्ञापन
एसडीआरएफ तैनात
विभाग का कहना है कि इस वक्त जगह-जगह एसडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। बचाव दलों को तैनात किया गया है। कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना मिलते ही टीमें फौरन मौके पर पहुंच जाएंगी।
विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी संतोष बडोनी ने लोगों से अपील की है कि जब तेज गति से हवाएं चलें तो सफर न करें। वाहन को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा करके रुक जाएं। किसी पेड़ के नीचे वाहन खड़ा न करें, तेज हवा से पेड़ गिर सकता है।