फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Ahsan Baksh will making a second film in the uttarakhand  

उत्तराखंड में दूसरी फिल्म बनाएंगे एहसान बख्श 

Mon, 21 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ahsan Baksh will making a second film in the uttarakhand  
एहसान बख्श - फोटो : file photo

बिल्लू बारबर, मंगल पांडे, पाप जैसी फिल्मों में काम करने वाले एहसान बख्श अब उत्तराखंड में दूसरी फिल्म बनाने वाले हैं। बच्चों पर आधारित फिल्म ‘अंडर द स्काई’ को 15 देशों में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त रिस्पांस मिला है। 

विज्ञापन


एहसान कनाडा की कंपनी के साथ मिलकर उत्तराखंड में दूसरी फिल्म बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाली लड़की की मुलाकात हरिद्वार में एक सच्चे साधु से होगी, जो उसे सही मार्ग दिखाएंगे और जीना सिखाएंगे। इन दिनों एहसान संस्कृति विभाग संग मिलकर दून के युवाओं को एक्टिंग की बारीकियां सिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


कुमाऊं के रहने वाले एहसान ने वर्ष 2015 में उत्तराखंड के गांवों के बच्चों को लेकर फिल्म ‘अंडर द स्काई’ बनाई। इस फिल्म की शूटिंग हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मसूरी आदि जगहों पर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की खास बात यह थी कि इसके लिए कोई कलाकार बच्चे नहीं बल्कि सीधे-साधे गांव के बच्चे लिए गए और उन्हें एक्टिंग की बारीकियां सिखाई गई। यह फिल्म अब तक फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, इटली, गोवा, हालैंड सहित पंद्रह अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी हैं। 

जीवन से हार चुकी लड़की की है कहानी
गोवा फिल्म बाजार में यह नॉमीनेट भी हो चुकी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बच्चे मिलकर गांव के पेड़ा को बचाते हैं और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हैं। एहसान ने बताया कि गोवा फिल्म फेस्टिवल में कनाडा की एक कंपनी को यह फिल्म बेहद पसंद आई।

उन्होंने साथ काम करने की इच्छा जताई तो मैंने भी झट से उत्तराखंड में बनाई जाने वाली अगली फिल्म की रूपरेखा रख दी। 
स्टोरी उन्हें पसंद आई। बताया कि फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी जो कि जीवन से हार चुकी है लेकिन हरिद्वार में उसे एक सच्चा साधु मिलता है जो उसे जीने की राह दिखाता है। 

इसके बाद लड़की का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। बताया कि इन दिनों वह केनाल रोड स्थित एक स्कूल में अभिनय की बारीकियां सिखा रहे हैं, फिर इन युवाओं के साथ मिलकर हरिद्वार में एक नाटक का मंचन करेंगे। 

मोबाइल थियेटर से दिखाई फिल्म
एहसान ने बताया कि उन्होंने सिडकुल के सहयोग से उत्तराखंड के गांव-गांव में फिल्म ‘अंडर द स्काई’ दिखाई। मोबाइल थियेटर लेकर जब वह गांवों में पहुंचे तो हर कोई देखता रह गया। 


बताया कि जब स्क्रीन पर फिल्म चलाई गई तो गांव के बुजुर्ग बोले बेटा पहली बार फिल्म देखने का मौका मिला वो भी इतनी बड़ी तस्वीरों के साथ। बताया कि अब तक राज्य के बीस गांवों में यह फिल्म दिखा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed