{"_id":"55b67b4a-e708-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"after-two-month-later-you-will-come-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने बाद बदरीनाथ धाम में गूंजेंगे जयकारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बाद बदरीनाथ धाम में गूंजेंगे जयकारे...
गोपेश्वर/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
यदि मौसम ने साथ दिया तो सितंबर माह से पुन: बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरु कर दिया है। सुधारीकरण कार्य में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
बीआरओ के अधिकारियों ने दो माह के भीतर हाईवे को दिल्ली से बदरीनाथ तक खोल देने का दावा किया है। यह हाईवे विगत पांच 5 जून को गोविंदघाट तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। इससे आगे सड़क को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि अलकनंदा की बाढ़ से लामबगड़ से बैनाकुल तक करीब पांच किमी सड़क नदी के बहाव से बह गई थी। जेपी बैराज के पास, लामबगड़ और बैनाकुली में अलकनंदा ने अपनी दिशा बदल दी थी। इन स्थानों पर हिल कटिंग के लिए बीआरओ ने नई मशीनें भी मंगवा ली हैं।
विज्ञापन
बीआरओ के कमांडर कर्नल नीलेश चंद्राणा ने कहा कि हाईवे का सुधारीकरण कार्य पूरी तरह मौसम पर निर्भर है। मौसम ठीक रहा तो दो माह के भीतर हाईवे को बदरीनाथ से जोड़ दिया जाएगा। लामबगड़ से बैनाकुल तक करीब पांच किमी तक हाईवे वासआउट हुआ है। यहां हिल कटिंग कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।