{"_id":"56f96add4f1c1b360af00291","slug":"after-presedent-s-rule-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव बोले, अब यहां होगी जनता की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव बोले, अब यहां होगी जनता की सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है। आम आदमी अभी तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही काम कराता रहा, लेकिन बदले माहौल में यही सवाल उठता है कि राष्ट्रपति शासन में जनता कौन सा दरवाजा खटखटाए।
विज्ञापन
समस्या का समाधान तलाशने के लिए आम लोग कहां जाएंगे। इसी मुद्दे पर मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में कुछ उपाय बताए, ताकि आम लोगों को राष्ट्रपति शासन लागू होने से कोई नुकसान न हो। प्रस्तुत है बातचीत के खास अंश
विज्ञापन
सवाल : आम जनता अब समस्या, काम आदि लेकर किसके पास जाएगी, इसके लिए क्या व्यवस्था की है?
जवाब : सरकार हमेशा विद्यमान रहती है, राष्ट्रपति शासन और निर्वाचित सरकार में एक ही सरकारी तंत्र काम करता है, इसलिए जनता को दिक्कतें नहीं होंगी।
सवाल : फिर भी आपने एहतियातन क्या तैयारी की है?
जवाब : कमिश्नर व जिलाधिकारियों को सतर्क किया है कि किसी भी हाल में पब्लिक ग्रीवेंस सिस्टम को मजबूत करे और जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहे। यदि जनप्रतिनिधियों को काम हैं तो विभागीय सचिवों व प्रमुख सचिवों से भी मिल सकते हैं। यदि इस स्तर से समस्या का समाधान नहीं होता तो महामहिम राज्यपाल के नवनियुक्त सलाहकारों या खुद मुझसे भी मिल सकते है।
विज्ञापन
सवाल : लेकिन सवाल आमजन की शिकायत का है?
जवाब : सभी जिलों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने वाले पोर्टल है। उन्हें तत्काल सक्रिय करने को कहा है। सीएम सचिवालय में शिकायत प्रकोष्ठ है, लेकिन बदली परिस्थितियों में राजभवन में पहले से ही संचालित शिकायत प्रकोष्ठ का दायरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि आम जनमानस की शिकायतें और जरूरतें पूरी हो। पहले से ही समाधान पोर्टल चल रहा है, उसका स्ट्रेंथन किया जाएगा।