{"_id":"c38b3a9c-ee34-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"after-media-reports-cm-participated-in-condolence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर ऐसा क्या हुआ जो दौड़े चले आए मुख्यमंत्री बहुगुणा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर ऐसा क्या हुआ जो दौड़े चले आए मुख्यमंत्री बहुगुणा...
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को हरकी पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की गैरमौजूदगी ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल मचा दी।
विज्ञापन
मंगलवार को हरकी पैड़ी पर श्रद्धांजलि यज्ञ दिन में 11 बजे शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक सीएम नहीं पहुंचे तो पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री हरीश रावत, सांसद सतपाल महाराज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के सामने यह सवाल उठा दिया।
विज्ञापन
टीवी चैनलों पर इनके बयान चलते ही राजधानी में चर्चाएं शुरू हो गई। सीएम को अपने कार्यक्रम बीच में छोड़कर दोपहर बाद तीन बजे हरिद्वार पहुंचना पड़ा। तब तक यज्ञ समाप्त हो चुका था लेकिन श्रद्धांजलि सभा चल रही थी।
विज्ञापन
'मुख्यमंत्री को समय निकालना चाहिए था। यदि श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री के पास समय नहीं था तो उन्हें श्रद्धांजलि यज्ञ अपने निवास पर ही रख लेना चाहिए था।'
हरीश रावत, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री (सीएम के हरिद्वार पहुंचने से पहले का बयान)
'मुख्यमंत्री का न आना दुखद है। बड़े आयोजन की उपेक्षा किसी को नहीं करनी चाहिए।'
सतपाल महाराज, कांग्रेस सांसद (सीएम के हरिद्वार पहुंचने से पहले का बयान)