फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Advisory Council will rule in uttarakhand

सियासी संकट के बाद सलाहकार परिषद के जिम्मे उत्तराखंड

Sat, 02 Apr 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Apr 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Advisory Council will rule in uttarakhand
गवर्नर केके पॉल - फोटो : amar ujala

कामकाज को पटरी पर लाने के लिए अब उत्तराखंड में राज्यपाल की अध्यक्षता में सलाहकार परिषद गठित होगी। इस परिषद को मंत्रिमंडल के समान अधिकार प्राप्त होंगे। परिषद का ड्राफ्ट तैयार कर राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


प्रदेश में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। दो सलाहकारों के बलबूते खुद राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल इस समय सारा कामकाज देख रहे हैं। बावजूद राज्यपाल को व्यवस्थागत अड़चनों का सामना भी करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अब प्रदेश में सलाहकार परिषद का गठन किया जा रहा है। राज्यपाल की अध्यक्षता में गठित इस एडवाइजरी काउंसिल में मुख्य सचिव के अलावा राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्रा और रविंद्र सिंह और राज्यपाल के सचिव आनंद वर्धन इस परिषद में शामिल होंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह परिषद मंत्रिमंडल की तरह ही शक्तिशाली होगी और नीतिगत रूप से भी फैसले ले सकेगी। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक परिषद का ड्राफ्ट तैयार कर राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह परिषद अस्तित्व में आ जाएगी। इस परिषद को अधिकार होगा कि वह मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को आदेश जारी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय राज्यपाल प्रदेश के महत्वपूर्ण मसलों पर खुद ही निगाह रखे हुए हैं। उनके दो सलाहकारों ने भी काम संभाल लिया है। बावजूद कई तरह की अड़चनों का सामना इन व्यवस्था को करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि परिषद का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को पटरी पर रखने के साथ ही प्रदेश के विकास कार्यों को जारी रखने में आ रही अड़चनों से निपटना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed