{"_id":"0cf97d3e-a8b6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"accused-those-created-furore-on-nishank-house-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशंक के घर हंगामा करने वाले जेल से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशंक के घर हंगामा करने वाले जेल से बाहर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के आवास में घुसकर हंगामा और मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।
विज्ञापन
पांचों आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थक बताए जाते हैं।
देहरादून पुलिस ने गाजियाबाद निवासी गरीब दास, प्रवीण कुमार, लोकेश और देहरादून निवासी नवनीत सिंह के अलावा दिल्ली निवासी फहीम को निशंक के घर में घुसकर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी रविवार 31 मार्च को डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र रावत से सड़क पर विवाद के बाद पीछा करते हुए निशंक के आवास में घुस गए थे। ये सभी आरोपी पूर्व मंत्री की फ्लीट के वाहन में सवार थे।
विज्ञापन
पूर्व में निचली अदालत में पांचों आरोपियों के जमानती प्रार्थना पत्र खारिज कर दिए गए थे। बृहस्पतिवार को मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की गई।