{"_id":"56f003244f1c1bda01f14d24","slug":"aadhar-card-is-must-for-subsidies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी चाहिए तो आधार कार्ड बनवाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सिडी चाहिए तो आधार कार्ड बनवाइए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Mar 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्र सरकार ने सब्सिडी लेने वालों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसी स्थिति में अलग-अलग योजनाओं के तहत सब्सिडी का लाभ उठा रहे उपभोक्ताओं को आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनाना होगा। वरना कुछ समय बाद उनकी सब्सिडी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
केन्द्र सरकार लगातार उपभोक्ताओं से अपील कर रही है कि वह जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा ले। आधार कार्ड सबके लिए अनिवार्य है। इसके बावजूद कुछ लोग ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है।
विज्ञापन
अब केन्द्र सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जिनके पास आधार कार्ड होगा उन्हें ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि आधार कार्ड नहीं बनवाने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी कब से रोकी जाएगी।
विज्ञापन
31 मार्च से पहले करा लें आधार लिंक
वहीं गैस एजेंसियों ने अपने उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का समय दिया हुआ है। इससे पहले उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवा लें।
वरना उसके बाद उपभोक्ताओं की सब्सिडी कभी भी रुक सकती है। एक जानकारी के मुताबिक शहर में अभी तक करीब 90 हजार राशनकार्ड ही आधार से लिंक किए गए हैं।
केंद्र सरकार काफी समय से उपभोक्ताओं से अपील कर रही है कि वह आधार कार्ड बनवा लें। इस क्रम में देहरादून जिले के काफी लोगों ने आधार कार्ड बनवाया। मगर अभी भी कुछ लोग रह गये हैं। जो रह गये है उनसे अपील है कि वह जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा ले। आने वाले समय में सब्सिडी सिर्फ आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी।
-पीएस पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी