फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police saves life

पुलिस ने बचाई हमारी जान

Sat, 22 Jun 2013 11:48 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
police saves life

शनिवार की रात से ही भारी बारिश हो रही थी। रविवार सुबह होते-होते गौरीकुंड के होटलों में पानी और मलबा घुस गया। कुछ लोग स्थिति को भांपकर पुलिस चौकी चले गए।

विज्ञापन


मां, मत रो, मैं जिंदा हूं
विज्ञापन


पुलिस वालों ने स्थिति को भांपकर गौरीकुंड के सभी होटल खाली कराए। पुलिस ने लगभग पांच हजार लोगों को पास के ही गौरी गांव में सुरक्षित पहुंचाया। गांव वालों ने भी पर्यटकों की पांच दिनों तक पूरी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार मोबाइल पर संपर्क हो पाया
गौरगांव पहुंचाए गए लोगों में राजाजी राष्ट्रीय पार्क के निदेशक एसपी सुबुद्धि की सास और साले भी शामिल थे। एसपी सुबुद्धि के अनुसार शुक्रवार को उड़ीसा के कटक निवासी साले सिद्धार्थ साहू से एक बार मोबाइल पर संपर्क हो पाया। चंद मिनट बात हुई और संपर्क कट गया। इस बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा कि ‘हम लोग सुरक्षित हैं और वापस आ रहे हैं।

उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

सारा समान बह गया है और किसी के पास दवा तक नहीं है। पुलिस ने अगर गौरी गांव नहीं पहुंचाया होता तो हम भी बच नहीं पाते। गौरीकुंड में 40 से अधिक होटल बह गए हैं। जिस होटल में हम लोग ठहरे हुए थे, वह भी नहीं बचा। गौरीकुंड तबाह हो गया है।’

एसपी सुबुद्धि के अनुसार ये लोग केदारनाथ में दर्शन करके 15 जून की शाम गौरी कुंड पहुंचे थे। रास्ता खुलने के बाद शुक्रवार को ये लोग वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed