फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   youth tortured in up

यूपी: युवक को दी ऐसा सजा कि मानवता हो जाए शर्मसार

Tue, 06 Aug 2013 01:54 AM IST
लखीमपुर-खीरी/ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
youth tortured in up

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मालिक के पड़ोसी के पेड़ से पता नहीं कौन अमरूद तोड़ ले गया लेकिन सजा मिली दलित नौकर को। सजा भी ऐसी की मानवता शर्मसार हो जाए।

विज्ञापन


दबंगों ने मालिक के घर के बाहर बैठे दलित युवक को रस्सी से बांधकर गली-कूचों में उसका जुलूस निकाला। बीच चौराहे पर पीटा। युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन न दबंग पसीजे और न किसी तमाशबीन की हिम्मत उसे बचाने की हुई।
विज्ञापन


उल्टे, दबंग उसे उसी तरह बंधी हालत में पुलिस चौकी ले गए। पुलिस भी युवक को न्याय दिलाने की बजाय देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में लगी रही। अफसरों के हस्तक्षेप पर देर रात दबंग पड़ोसी समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी क्षेत्र के गांव गुलरिया में दामोदर अवस्थी के पड़ोसी दबंग के घर की चहारदीवारी के भीतर अमरूद का पेड़ है। उसकी टहनियां दामोदर के घर में लटक रही हैं। इन टहनियों से पता नहीं कौन अमरूद तोड़ ले गया?

रविवार को दबंगों ने दामोदर के नौकर राहुल से इस बारे में पूछताछ की। राहुल का आरोप है कि वह लाख कहता रहा कि उसने अमरूद नहीं तोड़े लेकिन दबंग उसके साथ गाली गलौच करने लगे। तब बात आई-गई हो गई।

राहुल के अनुसार, सोमवार को दिन में करीब 11 बजे वह दामोदर के घर के सामने बैठा था। उसी वक्त दबंग पड़ोसी अपने साथ तीन अन्य लोगों को लेकर पहुंचा और उसको पकड़ लिया। ये लोग उसे रस्सी से बांधकर ले गए।

गली-कूचों में पीटते हुए उसका जुलूस निकाला गया। फिर चौराहे पर उसे जमकर पीटा। युवक की नाक और होठों से खून निकलने लगा लेकिन दबंग नहीं पसीजे। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह युवक को रस्सी से बंधी हालत में ही पुलिस चौकी तक ले गए।

जानकारी मिलने पर राहुल के माता-पिता भी आ पहुंचे। वह पुत्र को बख्श देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दबंगों ने उनकी भी नहीं सुनी।

आरोप है कि पुलिस पीड़ित युवक के पिता को चौकी पर बैठाकर समझौते के लिए दबाव बनाने लगी। उस वक्त तो पीड़ित पक्ष के लोग भी चले गए लेकिन जिले के आला अफसरों के फोन घनघनाने पर चौकी पुलिस ने उनको भीरा थाने पर आने का बुलावा भेजा।


एसओ भीरा आलोक राव के अनुसार देर रात पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर दबंग पड़ोसी लालाराम समेत सात लोगों के खिलाफ हरिजन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed