फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Young man offered water throughout the year, stole Shivling if the bride was not found

गजब : युवक ने सावन भर चढ़ाया जल, दुल्हन न मिली तो चुराया शिवलिंग, चोरी की वजह जान पुलिस भी हैरान

Wed, 06 Sep 2023 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 04:41 PM IST
सार

आरोपी छोटू नियमित रूप से गांव के शिवलिंग जाता और वहां पर घंटों पूजन-अर्चन करता। सावन बीतने के बाद भी जब शादी नहीं हुई तो उसका पारा चढ़ गया। बीते शुक्रवार को वह मंदिर पहुंचा और शिवलिंग उठा ले गया। मंदिर के पीछे जाकर एक बांस कोठी में उसे छिपा दिया। ग्राम प्रधान ओपी सिंह ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मंदिर में पहुंच कर छानबीन की।

विज्ञापन
Young man offered water throughout the year, stole Shivling if the bride was not found
शिवलिंग। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी न होने से परेशान एक युवक ने सावन के दो महीने गांव के शिवालय के चक्कर लगाए। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इसके बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो गुस्साकर शिवलिंग ही चुरा लिया। इस घटना के बाद पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। छानबीन के बाद पुलिस युवक तक पहुंची तो चोरी की वजह जानकर दंग रह गई।

विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां निवासी 27 वर्षीय छोटू की शादी नहीं हो रही है। इसे लेकर वह काफी परेशान था। हर किसी से वह शादी कराने के लिए कहता था, लेकिन उसकी नशे की लत और गलत संगतों की वजह से कोई भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे बता दिया कि सावन भर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से शादी हो जाती है। यह बात उसके मन में बस गई। इसी के बाद जब सावन शुरू हुए तो वह भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए जी जान से जुट गया।

विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की बांस की कोठी से बरामद किया शिवलिंग


नियमित रूप से गांव के शिवलिंग जाता और वहां पर घंटों पूजन-अर्चन करता। सावन बीतने के बाद भी जब शादी नहीं हुई तो उसका पारा चढ़ गया। बीते शुक्रवार को वह मंदिर पहुंचा और शिवलिंग उठा ले गया। मंदिर के पीछे जाकर एक बांस कोठी में उसे छिपा दिया। ग्राम प्रधान ओपी सिंह ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मंदिर में पहुंच कर छानबीन की।

ग्रामीणों से पूछताछ के बाद छोटू पुलिस के संदेह के घेरे में आ गया। उसके हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ हुई तो चोरी का राजफाश हो गया। पुलिस ने शिवलिंग बरामद कराया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।

शादी न होने से परेशान युवक ने लगातार दो महीने मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद भी शादी नहीं हुई तो शिवलिंग चुरा लिया था। चोरी का खुलासा करके शिवलिंग बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है। - रजनीकांत राजपूत,एसओ, महवोघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed