{"_id":"5b4aee2c-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"women-sold-in-amroha-in-70-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से 'अगवा' कर युवती को 70 हजार में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से 'अगवा' कर युवती को 70 हजार में बेचा
अमरोहा/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा जिले के नौगावां थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती को 70 हजार रुपए में बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
युवती को धोखे से पहले दिल्ली से अमरोहा लाया गया और फिर यहां उसका सौदा कर दिया गया।
गांव वालों को भनक लगने पर जब बात थाने तक पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए और उन्होंने एक अधेड़ के घर से युवती को छुड़ाया।
हालांकि, युवती को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस देर रात तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी। पूरे मामले पर पुलिस अफसर मौन साधे हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अधेड़ किसान की शादी नहीं हुई थी। कुछ दिन पहले क्षेत्र के ही तीन लोगों ने युवती खरीदकर लाने की बात कहते हुए किसान से 70 हजार रुपए लिए थे।
पति से हुआ था झगड़ा
बताते है कि शनिवार की शाम अरोपियों ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली विवाहिता को बहला फुसलाकर ट्रेन में बैठा लिया और देर रात गांव पहुंचकर अधेड़ बेच दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सौदेबाजी की पोल खुलने पर गांव में हंगामा हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने विवाहिता को कब्जे में ले लिया।
थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने खुद को चांदनी चौक (दिल्ली) की रहने वाली बताया है। उसने पति से झगड़ा होने की बात कबूली है। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सौदेबाजी नहीं बल्कि दिल्ली में रहने वाली विवाहिता के ट्रेन से भटककर यहां तक पहुंचने की बात सामने आई है। परिजनों को बुलाया है। मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच की जा रही है।
- यशपाल सिंह धामा, एसओ नौगावां सादात