{"_id":"a8bd785e-e346-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-tortured-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कपड़े उतरवाकर नचाया, जख्मों में भरी मिर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के कपड़े उतरवाकर नचाया, जख्मों में भरी मिर्च
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरे बालों को पहले काटा और फिर उन्हें लाइटर से जला डाला। खौलता तेल मेरे हाथों और सिर पर डाला। फिर जख्मों में लाल मिर्च भर दी। जलती सिगरेट से मेरे शरीर को कई जगह दागा। मैं दर्द से चीखती तो वे तालियां बजाते और रोती तो उन्हें मजा आता। मेहमानों के सामने मेरे कपड़े उतरवाकर मुझे नचाया। जब पैरों में दर्द होने और थकने की बात कहती तो फिर यातनाएं शुरू हो जातीं।’
विज्ञापन
ये कहते-कहते बहराइच के रूपगंज की 20 वर्षीय ललिता डर से कांपने लगी। ललिता पर जुल्म ढाने वाले कोई अनपढ़ और गंवार नहीं बल्कि कथित हाई सोसाइटी के नुमाइंदे हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित ललिता के जख्मों के निशान उस पर बीती हैवानियत की कहानी खुद-ब-खुद बयां कर रहे थे। परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए ललिता काम की तलाश में कुछ महीने पहले लखनऊ आई थी। अप्रैल में उसकी मुलाकात ओमेक्स सिटी में रहने वाली एक वृद्ध महिला से हुई।
विज्ञापन
ललिता ने महिला से कहीं काम दिलाने को कहा तो उसने ललिता को मेट्रो सिटी में फ्लैट नंबर 126 डी में किराये पर रह रहे आशुतोष सिंह और उनकी पत्नी प्रगति के यहां काम दिला दिया। इसके बाद ललिता आशुतोष के यहां रहकर काम करने लगी। आशुतोष ज्यादातर समय मुंबई में रहता था।
वह प्रगति के साथ मुंबई शिफ्ट होने की तैयारी में था। ललिता के मुताबिक आशुतोष की अनुपस्थिति में उसका और प्रगति का दोस्त सैयद वारिस अपने नौकर डेविड उर्फ कल्लू के साथ अक्सर घर आता था। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला लेकिन कुछ दिनों बाद छोटी-छोटी गलतियों पर ललिता को पीटा जाने लगा।
ललिता ने बताया कि यातनाओं का दौर सप्ताह भर पहले शुरू हुआ। प्रगति ने पालतू कुत्ते को पीटने और डेविड को ढंग से खाना न देने का आरोप लगाकर ललिता को खूब पीटा।
एक दिन ललिता ने प्रगति से उसके बाल बराबर करने को कहा जिस पर प्रगति ने उन्हें छोटा कर दिया और डेविड के कहने पर उसके छोटे बालों को जगह-जगह लाइटर से जला दिया।
ट्रांसगोमती एसपी हबीबुल हसन ने बताया कि अगर चोरी का शक था या कोई और बात थी तो पुलिस से शिकायत करनी चाहिए था। किसी को घर में इस तरह प्रताड़ित करना जघन्य अपराध है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारिस की भूमिका जांची जा रही है। आरोपी आशुतोष की डिग्री की भी जांच की जा रही है।