{"_id":"f32faf5a-52ab-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"winter-woes-north-india-shivers-23-die-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ठंड से 23 लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ठंड से 23 लोगों की गई जान
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2012 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। रविवार को बहराइच में चार, श्रावस्ती में दो और बाराबंकी, सुल्तानपुर व अमेठी में एक-एक, जबकि सोनभद्र में तीन, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ जिले में दो-दो और भदोही में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं, जालौन, कन्नौज, फर्रुखाबाद व हमीरपुर में भी एक-एक व्यक्ति की ठंड से जान चली गई। फैजाबाद, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को सूर्यदेव के थोड़ी देर दर्शन देने से जहां लोगों को दिन में कंपकंपाती सर्दी से कुछ राहत मिली, वहीं शाम होते ही गलन शुरू हो गई।
विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्दी से तोड़ा रिकॉर्ड
हाड़ कंपाती ठंड ने रविवार को फतेहाबाद में जनजीवन पटरी से उतार दिया। बर्फीली हवाओं के चलते सुबह से शाम तक शहर में इक्का-दुक्का लोग ही घरों से बाहर नजर आए। रविवार को फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस शहर के इतिहास में अब तक का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन