{"_id":"5dce97158ebc3e548170e0ea","slug":"wife-filed-case-on-11-including-father-in-law-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह पूर्व हुई हत्या में आया नया मोड़, पत्नी ने ससुर समेत 11 पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह पूर्व हुई हत्या में आया नया मोड़, पत्नी ने ससुर समेत 11 पर दर्ज कराया केस
Fri, 15 Nov 2019 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 15 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट थानांतर्गत पहड़िया इलाके में छह माह पूर्व चंदन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मृतक की पत्नी ने पति की हत्या में सास-ससुर व ननदों समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ हत्या व आपराधिक साजिश रचने के मामले में न्यायालय में गुहार लगाई थी। बता दें कि विगत 10 अप्रैल को चंदन सिंह की गोली लगने से मौत के मामले में पत्नी प्रिया सिंह के भाई व बहन के खिलाफ मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
जबकि पत्नी ने पति के मौत का जिम्मेदार सास इंदु सिंह, ससुर लालबहादुर, ननद शिल्पा,शीबा,अर्चना,प्रतिमा व सभी ननदोई पुनीत,आशुतोष, रमन व अनूप के अलावा ननद शिल्पा के पुत्र विबारट पर आरोप लगाया था। आरोप था कि रिश्तेदार पुनीत अवैध असलहों का कारोबार करता था इसका विरोध करने पर सभी उससे नाराज रहते थे।
विज्ञापन
10 अप्रैल को वह अपने भाई बहन को बुलाकर मायके जाने की तैयारी कर रही थी। तभी पति चंदन को अलग कमरे में आरोपियो के द्वारा बुलाया गया और कुछ देर में गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह कमरे में पहुंची तो देखा कि विबारट के हाथ में असलहा था जिसे शिल्पा ने छीन लिया। आरोप है सभी ने उसकी चार वर्षीया पुत्री नित्या को भी छीन लिया था।