फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wife alleged blue film made by husband

'पति ने बनाई ब्लू फिल्में, मैं सार्वजनिक करूंगी गंदी करतूत'

Wed, 10 Jul 2013 12:57 AM IST
फतेहपुर/ब्यूरो
फतेहपुर/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
wife alleged blue film made by husband

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अपने पति पर ब्लू फिल्में बनाने का आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर ने ऐलान किया है कि वह अपने पति की गंदी करतूतों की सीडी अब सार्वजनिक करेंगी।

विज्ञापन


उधर डॉक्टर महिला के ससुर ने भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह को भरी बैठक में उलाहना दिया कि पूरे मामले में पूर्व सांसद डॉ.अशोक पटेल का हाथ है। इससे पार्टी कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उस समय डॉक्टर पटेल भी बैठक में मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में वह पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से बात करेंगी।

भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पार्टी कार्यालय में दिल्ली रैली संबंधी बैठक की समीक्षा कर रही थीं।

अचानक बैठक में आ धमके महिला डॉक्टर के ससुर ने उन्हें बताया कि डॉ. पटेल ने उसका परिवार बरबाद कर दिया। उसकी डॉक्टर बहू ने डॉ. पटेल के ही इशारे पर दहेज का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने डॉ.पटेल के चरित्र पर भी खूब कीचड़ उछाला। उस समय डॉ. पटेल के अलावा विधायक कृष्णा पासवान, पार्टी जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह आदि भी बैठक में मौजूद थे।


डॉ. पटेल ने इस बारे में बताया कि महिला डॉक्टर उनके अस्पताल में पहले काम कर चुकी हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद उन्होंने डॉक्टर को तो अपने यहां से हटा दिया है लेकिन वह मेरे लिए पुत्री की तरह है। अनर्गल आरोपों के पीछे उनका टिकट कटवाने की साजिश है। उन्हीं के इशारे पर डॉक्टर के ससुर को बैठक में भेज दिया गया।

उन्होंने न छापने की शर्त पर साजिश रचने वाले भाजपाइयों के नाम भी बताए।

उधर, महिला डॉक्टर ने बताया कि वह अपने पति की गंदी करतूतों की सीडी अब सार्वजनिक करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed