फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   who is reponsible for riot, will be clear?

मुजफ्फरनगर दंगाः जल्द ही सच आएगा सामने!

Fri, 27 Dec 2013 01:04 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Dec 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
who is reponsible for riot, will be clear?

कवाल में छेड़छाड़ को लेकर 27 अगस्त को हुए विवाद में शाहनवाज और ममेरे भाइयों सचिन-गौरव की हत्या के बाद जिले के हालात तनावपूर्ण हो गए थे। सात सितंबर को महापंचायत के बाद जिले में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 35 और गैर अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


दंगों के बाद जिले के विभिन्न थानों में 535 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें 6405 लोग नामजद किए गए थे। इन मुकदमों की जांच कर रही एसआईटी के एएसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि सभी मुकदमों की जांच अंतिम चरण में है। करीब एक सप्ताह के भीतर जांच के दौरान सामने आए आरोपियों के नामों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह है मुकदमों की स्थिति
मुजफ्फरनगर। दंगों के बाद एसआईटी को जो 535 मुकदमे जांच के लिए सुपुर्द किए गए थे, उनमें 53 हत्या, 62 आगजनी, 47 गंभीर चोटें, 13 बलात्कार और छेड़छाड़, 58 विविध अभियोग तथा अन्य मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जांच की स्थिति
मुजफ्फरनगर। एसआईटी की अब तक की जांच में आरोपी पाए गए 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 36 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि 11 के कुर्की वारंट जारी हो चुके हैं। चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही 141 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। एक आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

इन लोगों के हो चुके हैं गिरफ्तारी आदेश जारी
एसआईटी जांच के बाद हत्या के मुकदमों में करीब 250 लोगों को आरोपी मानते हुए उनके गिरफ्तारी आदेश जारी कर चुकी है। इनमें से 64 आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, जबकि आठ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आगजनी और बलवे के मुकदमों में अब तक 474 आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 15 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश गुरुवार को ही जारी किए गए हैं, जिनमें सभी फुगाना क्षेत्र के निवासी हैं।


आसमोहम्मद हत्याकांड में भी गिरफ्तारी के आदेश
दंगों के दौरान हुई फुगाना निवासी आस मोहम्मद की हत्या में 14 लोग दोषी पाए गए हैं। इनमें से चार की गिरफ्तारी के आदेश पहले जारी किए गए थे, जबकि दस की गिरफ्तारी के आदेश दो दिन पूर्व जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed