फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   violence on id in up

यूपी: ईद पर चली गोलियां, पथराव, आगजनी, कई घायल

Tue, 29 Jul 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा, अमरोहा, टूंडला
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा, अमरोहा, टूंडला Updated Tue, 29 Jul 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
violence on id in up

मेरठ में खरखौदा के गांव अल्लीपुर में नमाज पढ़ने को लेकर चल रहे विवाद की आग ईद के दिन फिर भड़क उठी। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद फायरिंग, पथराव, आगजनी और लूटपाट भी की गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीड़ ने एसओ और सिपाहियों से भी मारपीट की। इन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन


मुस्लिम बहुल गांव अल्लीपुर में शेख और कुरैशी बिरादरी के बीच छप्पर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर तनातनी बनी रहती है। पिछले वर्ष भी ईद पर नमाज पढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हुए थे। मंगलवार को ईद पर कुरैशी पक्ष ने नौगजा पीर पर मदरसे में सुबह 7 बजे और शेख पक्ष ने 8 बजे कब्रिस्तानों में नमाज अदा की। दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन


10 बजे के करीब शेख पक्ष का आशिफ पुत्र शगीर ट्रैक्टर लेकर जब खजूर वाली मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद कुरैशी पक्ष के उमरदीन पुत्र झंडू से विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते शेख पक्ष की भारी भीड़ ने कुरैशी पक्ष के पूर्व प्रधान फारुख पुत्र झंडू का मकान घेरकर जमकर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से अवैध हथियारों से करीब 200 राउंड फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों से ग्रामीणों ने की मारपीट

violence on id in up

झगड़े की सूचना पर बिजली बंबा चौकी से चार सिपाही मौके पर पहुंचे। इनसे ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। सिपाहियों ने मौके पर ही बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। बाद में थानाध्यक्ष पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी घेर लिया। थानाध्यक्ष ने एक अहाते में घुसकर जान बचाई।

हालात बिगड़ने की सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात, आरएएफ, पीएसी और आसपास के थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे और हालात पर काबू पाया। गोली लगने से शेख पक्ष के आशिफ पुत्र कीलो, मुजीब पुत्र रफीक, रिहान पुत्र बाबर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पथराव में राहत, महराज, हसीन घायल हुए।

अन्य घायलों अनस पुत्र इब्राहिम, हारुन पुत्र मुन्ना, फिरोज पुत्र फारूख, इकबाल व इरशाद पुत्र उमरदीन व हनीफा पत्नी मुन्ना को अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि मंगलवार को विवाद का कारण ट्रैक्टर से साइड लगना बताया गया। दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में पथराव

violence on id in up

अमरोहा में बारिश के कारण मस्जिद और ईदगाह पर नमाज अदा करने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में जमकर पथराव हुआ और 10-12  लोग चोटिल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फैजगंज के मुसलिम ईद-उल-फितर की नमाज अकसर ईदगाह पर ही पढ़ते हैं। मंगलवार को साढ़े आठ बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ी जानी थी। इससे पहले लोग ईदगाह पहुंचते बारिश होने लगी। समय निकल रहा था लिहाजा वे गांव की नूरानी मसजिद में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हो गए। एक पक्ष ईदगाह पर ही नमाज की जिद कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इंकार कर रहा था।

बताते हैं कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी होने लगी और कुछ ही देर में छतों से पथराव होने लगा। इससे नमाजियों और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली छुप गया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। इनमें मुख्तार की हालत गंभीर बनी है। गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस आनन फानन में गांव पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

ईदगाह पर दो पक्ष भिडे़, पथराव

violence on id in up

टूंडला के नगला बीच में ईद पर ईदगाह में नमाज अदा किए जाने से पूर्व ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट और दोनों ओर से पथराव किया गया। पथराव से दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं समाज के लोगों ने मामला शांत कराया।

थाना नारखी के पुलिस चौकी नगला बीच अंतर्गत गांव खेरा लंगर स्थित ईदगाह पर मंगलवार सुबह आसपास के गांवों के मुस्लिम नमाज अदा करने लोग एकत्रित थे। नमाज अदा करने के लिए लोग हैंडपंप के पास वुजू (मुंह-हाथ धोने) कर रहे थे। इस बीच खेरा लंगर निवासी बबलू को गांव रतीगढ़ी निवासी नौशाद का धक्का लग गया। इस पर बबलू भड़क उठा और उसने नौशाद को लात मार दी। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव किया गया। मारपीट व पथराव में नौशाद, बबलू सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। वहीं पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और समाज के बुजुर्ग लोगों ने झगड़ा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ईद की नमाज अदा की गई। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed