फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   violence in loni driver leave train

लोनी में हुई अनहोनी, ट्रेन छोड़कर भागा ड्राइवर

Fri, 07 Jun 2013 01:24 AM IST
लोनी/ब्यूरो
लोनी/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
violence in loni driver leave train

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी इलाके में गोहत्या पर बृहस्पतिवार को बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर हंगामा किया।

विज्ञापन


सहारनपुर पैसेंजर पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन का चालक जान बचाने के लिए ट्रेन से उतरकर भाग गया।

लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर एक बस को तोड़ डाला। पुलिस अफसरों और पूर्व विधायक ने लोगों को समझाकर ट्रैक सुचारु कराया। हालात का जायजा लेने डीआईजी भी पहुंचे। गो-हत्यारों के खिलाफ पुलिस अफसरों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


लोनी रेलवे स्टेशन के पास महाराज राकेशनाथ का घर और मंदिर है। उन्होंने चार गाय पाल रखी थी।

बुधवार रात करीब 12 बजे उनकी सात महीने की गर्भवती गाय चोरी हो गई। रात में दो बजे उनके भतीजे राहुल की नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला।

परिवार के सभी लोग रात में ही गाय को तलाशने निकल पडे़। सुबह करीब 3.45 बजे राहुल ने घर से करीब तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में चार लोगों को गाय की हत्या करते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो चारों ऑटो में बैठकर भाग गए। सुबह यह बात पूरे लोनी में फैल गई। सुबह सात बजे तक विहिप, बजरंगदल, आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ता लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना से आहत महाराज विलाप करने लगे। करीब 7.30 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया तथा गोहत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
8.30 बजे ट्रेन चालक ने हॉर्न देकर ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। चालक ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई।

रेलवे ट्रैक पर लेटे महाराज गर्मी के कारण बेहोश हो गए। उन्हें उपचार हेतु पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी बहन मिथलेश रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गई।

जीआरपी एवं लोनी थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अडे़ रहे। लाठीचार्ज किया तो लोगों ने पुलिसवालों पर भी पत्थर बरसा दिए। इस घटना में कई पुलिसवाले घायल हुए।

करीब पौने दस बजे पूर्व विधायक मदन भैया मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह लोगों को समझाकर रेलवे ट्रैक सुचारु कराया। दूसरी ओर रेलवे फाटक को भी आक्रोशित लोगों ने खुलने नहीं दिया तथा सड़क पर जाम लगा दिया।

एक बस चालक ने निकलने का प्रयास किया तो लोगों ने बस को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। एसएसपी नितिन तिवारी एवं एडीएम सदर अमित कुमार मौके पर पहुंचे तथा दो दिन में गोहत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर गो-अवशेषों को पोस्टमार्टम कराने के बाद दफनाया जा सका।


डीआईजी मेरठ रेंज भी लोनी पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर ने गोहत्या की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा 24 घंटे में गोहत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed