फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi weather changes with affected by cold

Weather Update: काशी में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिन में धूप; रात में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Wed, 13 Dec 2023 10:53 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Dec 2023 10:53 AM IST
सार

वाराणसी में मौसम के तेवर तेजी से बदल रहे हैं। चार दिन में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिरा है। जिससे शहर की हवा बिगड़ गई है। इसके साथ ही बनारस येलो जोन में पहुंच गया।

विज्ञापन
Varanasi weather changes with affected by cold
अचानक बदला मौसम, ठंड से ठिठुरे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में दिन में धूप से भले ही राहत महसूस हो रही है लेकिन रात में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मंगलवार को अन्य दिनों की तुलना में रात में ज्यादा ठंड रही। न्यूनतम तापमान भी कम होकर 10.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इधर शहर की हवा भी बिगड़ गई है और एक्यूआई येलो जोन में पहुंच गया है। मंगलवार को एक्यूआई 103 दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह भी लोगों ने काफी ठंड महसूस किया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप होने लगी।

विज्ञापन


मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव

दिसंबर महीने के शुरूआत से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरूआती दिनों में बूंदाबांदी हुई, फिर रात में कोहरा भी पड़ने लगा। इधर चार-पांच दिनों
विज्ञापन

से दिन में तो धूप अच्छी होने लगी है लेकिन रात में ठंड कुछ ज्यादा लग रही है। आधी रात के बाद से कोहरा भी गिर रहा है। 

मौसम में बदलाव का आलम यह है कि पिछले चार दिन में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। नौ दिसंबर को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 12 दिसंबर को कम होकर 10.0 तक पहुंच गया। वहीं मंगलवार को ट्रैफिक और ठंड बढ़ने की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 106 तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे प्रदूषित इलाका मलदहिया का रहा, जहां का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया। इसके अलावा भेलूपुर का एक्यूआई 103 रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही ठंड बढ़ी है। इस सप्ताह तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

चार दिन का तापमान

अधिकतम तापमान
12 दिसंबर  26.0 10.0 डिग्री सेल्सियस
11 दिसंबर 26.0 11.4
10 दिसंबर 25.0 12.5
09 दिसंबर 26.0 14.5 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed