फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi coronavirus updates: corona in varanasi More than 150 corona patients are being found and one died everyday due to covid-19

Corona in Varanasi: बनारस में रोज एक मरीज की मौत, हर दिन 150 से ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे

Wed, 29 Jul 2020 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jul 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Varanasi coronavirus updates: corona in varanasi More than 150 corona patients are being found and one died everyday due to covid-19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। वैसे-वैसे मरने वालों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। कोविड-19 से कोरोना योद्धा भी बच नहीं पा रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो वाराणसी में पिछले तीन दिनों से हर एक दिन 150 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, वहीं एक मौत रोज हो रही है।

विज्ञापन

वाराणसी में आज सुबह तक ही 21 नए मरीज मिले हैं, वहीं शाम की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मंगलवार को 165 कोरोना वायरस के केस मिले हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1370 हो गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को महमूरगंज निवासी 87 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई, वह बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कॉम्लेक्स में भर्ती थीं। अब तक वाराणसी में 46 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन




सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से 108 सैंपल की रिपोर्ट में 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वाराणसी में अब 2417 मरीज हो गए हैं। अब तक जहां 1001 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, वहीं 46 की मौत के बाद 1370 एक्टिव केस हैं। इसके पहले मंगलवार को दो मरीजों की मौत और 165 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 2,131 सैंपल की रिपोर्ट बीएचयू से मिली थी। वाराणसी में रामनगर थाने के 8 पुलिसकर्मी, कोतवाली के चार, सारनाथ में तीन, आईजी रेंज ऑफिस में एक, पुलिस लाइन में एक और कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज में बने अस्थाई जेल में चार बंदी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उधर, सामने घाट में एक ही परिवार के चार, शिवपुर में तीन, जद्दू मंडी में चार, टकटकपुर में एक ही परिवार में 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें 3 साल का बच्चा भी शामिल है।

जबकि नगवा में 8 साल की बच्ची भी संक्रमित हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में गैलेक्सी हॉस्पिटल में एक महिला, तीन पुरुष, आशीर्वाद हॉस्पिटल में एक महिला, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में एक व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा सारनाथ में 1 साल का बच्चा, शिवपुर में 10 साल की बच्ची, लंका गंगोत्री विहार में 12 साल की बच्ची के साथ ही जगदीशपुर में 2 साल और ठठरा में 5 साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, बनारस बार के एक पदाधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed