फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Corona News Updates: Corona in varanasi for last 24 hours three coronvirus patient died new 144 cases found

Varanasi Corona Updates: 3000 ज्यादा हुए कोरोना के मामले, आज एक और मौत के साथ मिले इतने मरीज

Mon, 03 Aug 2020 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Aug 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona News Updates: Corona in varanasi for last 24 hours three coronvirus patient died new 144 cases found
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

वाराणसी में कोरोना वायरस सोमवार को एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं, 55 नए मरीज मिले हैं। रविवार को भी तीन और लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इस तरह से जिले में 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 55 मरीजों के मिलने के बाद जिले में अब तक कुल 3148 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 1838 हैं।


वहीं रविवार को 144 नए केस मिले थे। इन मरीजों में एसएसपी और सीएमओ ऑफिस में दो-दो, एडीजी जोनल ऑफिस में 11, महमूरगंज में चार और बड़ागांव में आठ महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन

बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कुल 1001 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती चौकाघाट निवासी पुरुष(55), दीनदयाल अस्पताल में भर्ती लहरतारा निवासी महिला(57) और बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती महमूरगंज की महिला(72) की मौत हुई।

जिले में कुल मरने वाले मरीजों की संख्या 62 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों में एसएसपी ऑफिस में दो, सीएमओ ऑफिस में दो, एडीजी जोनल ऑफिस में 11 लोगों के साथ ही पहाड़पुर ब्लॉक, ककरमत्ता भेलूपुरा, पिंडरा में दो,नंदपुर में एक और महमूरगंज में चार लोगों के अलावा काजीपुरा में दो, नीची बाग में दो,दुर्गाकुंड में एक, संत रघुवर नगर में  2 साल की बच्ची भी संक्रमित हुई है।

इसके अलावा महावीर ग्रीन अपार्टमेंट टकटकपुर, प्रभु निवास सिगरा, ग्वालदास साहू लेन, नई सड़क में एक- एक,मिसिर पोखरा में दो महिलाएं, ओरियाना हॉस्पिटल में एक,भोजूबीर में एक, विवेक नगर में एक महिला,दो पुरुष, विवेकानंद कॉलोनी भगवानपुर, रुद्रा टॉवर सुंदरपुर,भीखमपुर में एक पुरुष के साथ ही शिवदासपुर में एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

लालपुर में एक महिला, दो पुरुष, शिवपुरवा में एक महिला, एक पुरुष और मंडुआडीह, लल्लापुरा, गांधी नगर सिगरा, गिलट बाजार में एक-एक मरीज भी संक्रमित हुआ है। बड़ागांव क्षेत्र के कुंवर बाजार में 8 महिलाएं, काशी विद्यापीठ में दो,भगवानपुर में दो लोग संक्रमित हुए हैं।

सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3093 हो गई है। जबकि सर्वाधिक 112 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 1247 लोग डिस्चार्ज, 62 की मौत के बाद 1784 एक्टिव केस हैं।

कोरोना को 112 ने दी मात
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रविवार को सर्वाधिक 112 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसमे आइसोलेशन में भर्ती 68 लोग स्वस्थ हुए जबकि अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 44 लोग डिस्चार्ज होकर घरों को लौटे। बताया कि ईएसआई हॉस्पिटल में 13, आयुर्वेदिक कॉलेज में 15, मैरिडियन में 4, सेंट मैरी हॉस्पिटल में पांच लोगों के साथ ही बीएचयू अस्पताल में भर्ती 7 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed