फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   varanasi cannt railway station

रेलवे स्टेशन पर नहीं दिख रहा कोरोना का कोई डर, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

Thu, 11 Jun 2020 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi cannt railway station
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए यात्रियों का आवागमन जारी है। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, पटना, हावड़ा, कोलकाता, छपरा, गोरखपुर के बीच ट्रेनों का आवागमन हो रहा है।

विज्ञापन

हालांकि हैदराबाद, बैंगलोर, राजस्थान, जयपुर, अजमेर, रांची, असम, देहरादून, गोवा के लिए ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। ट्रेन के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो यात्री कर रहे हैं लेकिन प्लेटफार्म पर स्थिति अनियंत्रित हो जा रही है।
विज्ञापन



मंडुआडीह स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस के समय थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। यही स्थिति कैंट पर स्पेशल ट्रेनों के आने पर देखने को मिल रही है। वाराणसी से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम और उधर से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। कैंट के टिकट आरक्षण केंद्र पर भी सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ती नजर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हावड़ा से नई दिल्ली को जाने वाली 02381 पूर्वा एक्सप्रेस बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को शाम साढ़े 6 बजे कैंट स्टेशन से गुजरती है। नई दिल्ली से हावड़ा को जाने वाली 02382 पूर्वा एक्सप्रेस मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 5 बजे कैंट से गुजरती है। कोलकाता से नई दिल्ली को जाने वाली 02357 दुर्गयाना एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार को कैंट से रात 10 बजे गुजरती है।

नई दिल्ली से कोलकाता जाते समय 02358 दुर्गयाना एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को रात एक बजे कैंट से गुजरती है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ को जाने वाली 01061 ट्रेन रोजाना दोपहर में डेढ़ बजे जाती है। उधर से वापसी में भी रोजाना रात को 11.20 पर है। सिकंदराबाद से दानापुर को जाने वाली ट्रेन 02791 रोजाना 2.25 बजे जा रही है। उधर से रोजाना 4.50 बजे कैंट से गुजर रही है।

सूरत से छपरा के बीच चलने वाली 09045 ताप्ती गंगा ट्रेन सप्ताह के सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10.40 बजे कैंट से गुजर रही है। छपरा से सूरत जाने वाली 09046 ट्रेन सोमवार और बृहस्पतिवार छोड़कर बाकी सभी दिन शाम को 5.15 पर कैंट से गुजरती है। राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली 02391 श्रमजीवी एक्सप्रेस रोजाना तीन बजे कैंट से गुजरती है। नई दिल्ली से राजगीर को जाने वाली 02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस रोजाना रात को 2.25 पर कैंट स्टेशन से गुजर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed