{"_id":"5f0cb90c8ebc3e639468f958","slug":"varanasi-bhu-city-news-vns535659146","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तारीख हुई तय, अक्टूबर से होगी दाखिले की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तारीख हुई तय, अक्टूबर से होगी दाखिले की तैयारी
Tue, 14 Jul 2020 01:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : file
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अक्टूबर से नए सत्र में दाखिले की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन लग गया है। बताया जा रहा है कि 16 से 31 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा के बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी किए जाएंगे और उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए इस बार करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से देश भर के 202 शहरों में प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
16 से 31 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा की तैयारी में परीक्षा विभाग जोर शोर लगा हुआ है। इसमें वाराणसी में ऑफलाइन और बाकी शहरों में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी है। इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह से दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएचयू में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तिथि प्रस्तावित होने के बाद से ही तैयारी चल रही है। सितंबर में परिणाम जारी करने के साथ ही अक्तूबर के पहले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।