फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   uttar pradesh UP assembly by-election: upchunav bjp candidate panini singh from malhani seat jaunpur

UP Upchunav: जौनपुर की मल्हनी सीट से भाजपा ने पाणिनी सिंह पर लगाया दांव! सपा-बसपा के ये होंगे उम्मीदवार

Mon, 05 Oct 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Oct 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh UP assembly by-election: upchunav bjp candidate panini singh from malhani seat jaunpur
भाजपा ने मल्हनी से पाणिनी सिंह को बनाया उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में जौनपुर जिले की मल्हनी सीट से पाणिनी सिंह का नाम दर्शाया गया है।

विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके पाणिनी सिंह वर्ष 2012 में इसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर भी भाग्य आजमा चुके हैं। रात से ही वायरल सूची को लेकर समर्थकों में खुशी छाई है। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने सूची की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अनुसार इस सूची में संशोधन संभव है। पाणिनी सिंह ने दावेदारी पेश की है, लेकिन अभी किसी के नाम की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। एक-दो दिन में अधिकृत लिस्ट आएगी। इस सीट पर सपा से लकी यादव और बसपा से जेपी दुबे ताल ठोक रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बाहुबली पूर्व सांसद धनन्जय सिंह का भी उतरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान हो चुका है। यहां तीन नवंबर को वोट पड़ेंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

यादव बहुल सीट पर सपा से स्व पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव का उतरना तय माना जा रहा है। पार्टी हाईकमान के संदेश के आधार पर वह लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। बसपा ने भी पिछले दिनों जेपी दुबे को प्रत्याशी घोषित किया है।

पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने भी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने का पहले ही एलान कर रखा है। लोगों की निगाहें सिर्फ भाजपा के टिकट पर ही अटकी हुई हैं। सत्ताधारी दल में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है।

वर्ष 2017 में प्रत्याशी रहे सतीश सिंह, छात्र नेता और ब्लॉक प्रमुख रहे मनोज सिंह, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, पाणिनी सिंह सरीखे कई दिग्गजों के नाम दावेदारों की कतार में हैं। रविवार के आधी रात से सोशल मीडिया में उपचुनाव की सात सीटों के प्रत्याशियों की सूची वायरल हुई।

इस लिस्ट में अन्य छह सीट पर दिवंगत भाजपा विधायक के परिजनों के ही नाम है, जबकि मल्हनी सीट पर पाणिनी सिंह का नाम दर्शाया गया है। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। उनके मुताबिक अधिकृत लिस्ट एक-दो दिन में आएगी।

बता दें कि मूल रूप से खुनसा गांव निवासी पाणिनी सिंह जिले के प्रमुख चिकित्सक रहे डॉ केएन सिंह के पुत्र हैं। कई वर्षों तक लगातार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे हैं। वर्ष 2012 में मल्हनी सीट पर हुए पहले चुनाव में बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे।

इस चुनाव में उन्हें करीब 50 हज़ार वोट मिले थे। सपा के पारसनाथ यादव को जीत मिली थी, जबकि धनन्जय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे स्थान पर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed