फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Narendra Modi will come to Kashi on October 20

PM Modi Visit: 20 अक्तूबर को काशी आएंगे पीएम मोदी, 1300 करोड़ रुपये की देंगे सौगात; इसके बाद होगी जनसभा

Sat, 12 Oct 2024 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 06:43 AM IST
सार

PM Modi Visit In Varanasi: काशी प्रवास के दौरान वह शंकर नेत्रालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे। वह यहां एक हजार लोगों से संवाद भी करेंगे। करीब आठ घंटे के अपने दाैरे में पीएम काशी में लगभग 1300 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will come to Kashi on October 20
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को तकरीबन आठ घंटे के लिए काशी आएंगे। काशी प्रवास के दौरान वह शंकर नेत्रालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे। वह यहां एक हजार लोगों से संवाद भी करेंगे। करीब आठ घंटे के अपने दाैरे में पीएम काशी में लगभग 1300 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में प्रधानमंत्री 20 हजार से ज्यादा लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की नींव भी रखेंगे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को सबसे पहले शंकर नेत्रालय के तुलसीपट्टी हरिहरपुर स्थित 17वें केंद्र का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, अस्पताल को संचालित करने वाले ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित करीब एक हजार लोगों को संबोधित करेंगे। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा के मुताबिक, इस चिकित्सालय का फायदा वाराणसी सहित पूर्वांचल और बिहार के लोगों को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज होगा। पीएम मोदी अब तक चित्रकूट सहित अन्य अस्पतालों की मदद से दस हजार नेत्र रोगियों का इलाज करवा चुके हैं। अक्तूबर से यह सुविधा वाराणसी में ही मिलने लगेगी।

प्रधानमंत्री सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। यहीं से काशी की जनता को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

स्टेडियम में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी आएंगे। मंडलायुक्त के मुताबिक सारनाथ की बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की नींव रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed