फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two women died house collapsed being buried under debris due to heavy rain in jaunpur up

यूपी: तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत

Tue, 07 Jul 2020 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Two women died house collapsed being buried under debris due to heavy rain in jaunpur up
मकान ढहने से दो महिलाओं की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तेज बारिश के कहर से दो महिलाओं की मौत हो गई। जाफराबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार सुबह कच्चा मकान और दीवार ढहने से दो महिलाएं मलबे में दब गईं। वहीं, एक मवेशी की भी जान गई है। इसके साथ ही एक वृद्ध भी जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के खोजनपुर गांव निवासी इंद्रजीत(65) और उनकी पत्नी धनावती देवी(60) कच्चे मकान में चारपाई पर सो रहे थे। सुबह में करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश में अचानक कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दंपती दब गए।
विज्ञापन



आवाज सुनकर पास में ही दूसरे मकान में सो रहे परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया, मगर तब तक धनावती देवी की मौत हो चुकी थी। इंद्रजीत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two women died house collapsed being buried under debris due to heavy rain in jaunpur up

दूसरी घटना अहमदपुर गांव की है। गांव निवासी मोहरा देवी(72) पत्नी लालता चौहान घर में सो रही थी। सुबह में कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। बगल में बंधी भैंस की भी मलबे में दबने से जान चली गई। घंटों मशक्कत के बाद वृद्धा का शव मलबे से बाहर निकाला गया। जफराबाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed