राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी की पहल पर सीएम का निर्देश- बंद पड़े ट्रस्ट के अस्पताल बनेंगे नॉन कोविड हॉस्पिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में विभिन्न ट्रस्ट द्वारा संचालित बंद पड़े अस्पतालों को नॉन कोविड अस्पताल के रूप में चलाया जाएगा। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी के सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द यहां मरीजों के इलाज सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित करीब 1 दर्जन से अधिक बंद पड़े अस्पतालों को चलाया जाएगा।
इसके लिए मुख्यमंत्री से बात कर इन अस्पतालों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का भी सुझाव दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव तैयार करा कर सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
राज्य मंत्री ने बताया कि जिले में मारवाड़ी अस्पताल, सेवा सदन, बिड़ला अस्पताल, आनंदमयी अस्पताल और रामकृष्ण मिशन चिकित्सालय सहित एक दर्जन अस्पताल ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जाते हैं। इसमें अधिकांश बंद पड़े हैं, जबकि यहां मरीजों के इलाज जांच संबंधी सुविधाएं हैं और नॉन कोविड अस्पताल के रूप में शुरू कर दिया जाए तो अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज में सहायता मिलेगी।
राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से बातचीत कर इन अस्पतालों की सूची तैयार कराने और ट्रस्ट से जुड़े लोगों और प्रबंधकों से बातचीत कर जल्द से जल्द इसे शुरू कराने का भी निर्देश दिया है।