फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three teenager boy drowned in river taking selfies while bathing in the river, three including cousins drowned in jaunpur search operation continued 

जौनपुर: बसुही नदी में नहाते समय पांच किशोर ले रहे थे सेल्फी, तीन की डूबने से मौत

Mon, 31 Aug 2020 04:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 Aug 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Three teenager boy drowned in river taking selfies while bathing in the river, three including cousins drowned in jaunpur search operation continued 
मौके पर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ठाठन - गोपालापुर गांव के पास रविवार दोपहर बसुही नदी में नहाते समय दो चचेरे भाइयों समेत तीन किशोर डूब गए। नहाते समय सेल्फी लेने के दौरान किशोर गहरे पानी में चले गए। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से डूबे किशोरों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


गढ़वा बसीरपुर गांव के कुछ लोग करीब दो किमी दूूर ठाठन गोपालापुर गांव के पास बसुही नदी के रामघाट पर मछली मारने गए थे। घाट पर पहुंचने के बाद विशाल (15) पुत्र रमाशंकर, चचेरा भाई नीलेश पुत्र दयाशंकर और गांव का ही किशोर सूर्य प्रकाश पुत्र रमाशंकर दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान वे मोबाइल से सेल्फी लेने लगे।
विज्ञापन

 

Three teenager boy drowned in river taking selfies while bathing in the river, three including cousins drowned in jaunpur search operation continued 
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

किनारे पानी कम था, लेकिन सेल्फी के चक्कर में वे गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे। दो किशोर तो किसी तरह नदी से बाहर आ गए, लेकिन विशाल, नीलेश और सूर्यप्रकाश डूब गए। किनारे मछली मार रहे लोगों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई।

लोगों ने डूबे किशोरों की काफी तलाश की पर देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विशाल कक्षा 10 और नीलेश 11वीं का छात्र है। वहीं सूर्यप्रकाश ने इसी वर्ष दिल्ली से इंटर पास किया है। लॉक डाउन में वह गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed