फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Three miscreants arrested in varanasi Four vehicles and equipment recovered

तीन बदमाश गिरफ्तार: चार वाहन और उपकरण बरामद, इंजन-चेसिस नंबर बदलकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बेचते थे

Sat, 08 Jun 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में डीसीपी वाराणसी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन
Three miscreants arrested in varanasi Four vehicles and equipment recovered
जानकारी देती हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारपहिया वाहनों के इंजन-चेसिस नंबर और बॉडी पार्ट्स बदलकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को एसओजी और रोहनिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के नॉर्थ आसनसोल के साउथ धदका के कमाल आसिफ, प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली नगर थाना के रामपुर कांपा के राकेश कुमार यादव और गोडे चवल, माधोगंज के अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चार चारपहिया वाहन, छह इंजन कंट्रोल माड्यूल (ईसीएम), छह इग्नीशन सेट चाबी के साथ, आठ लॉक बीसीएम, दो वाईफाई राउटर, कटर, फास्टैग, स्टील प्लेट और चेसिस नंबर बनाने का फार्मा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी कैमरों की फुटेज से चिह्नित कमाल आसिफ को आसनसोल जिले से पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपी पकड़े गए और तीन चारपहिया वाहन भी बरामद हुए।

एडीसीपी वरुणा जोन/अपराध सरवणन टी ने बताया कि दो महीने पहले रोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया बाईपास से एक चारपहिया वाहन चोरी हुआ था। वाहन की बरामदगी के लिए एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में दरोगा गौरव सिंह, विनोद विश्वकर्मा, अरुण प्रताप सिंह व अमित सिंह और हेड कांस्टेबल संतोष पासवान, दिवाकर व चंद्रसेन सिंह की टीम गठित की गई थी।

मैन्युअल को ऑटोमैटिक वाहन बना देते थे

कमाल आसिफ ने पूछताछ में बताया कि उसके पास से बरामद चारपहिया वाहन अनिल और राकेश वाराणसी से चोरी कर लगभग दो माह पहले आसनसोल लाए थे। वाहन के चेसिस व इंजन नंबर को मिटा कर मशीन के माध्यम से नये नंबर दर्ज किए। ताकि कोई भी वाहन का असली चेसिस व इंजन नंबर न जान सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed