{"_id":"5f4c739b8ebc3e61e46e5b9a","slug":"three-died-drowned-during-taking-selfie-in-river-dead-body-found-including-cousins-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सेल्फी लेते समय डूबे थे किशोर, तीसरे का आज सुबह मिला शव, दो की पहले ही हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सेल्फी लेते समय डूबे थे किशोर, तीसरे का आज सुबह मिला शव, दो की पहले ही हो चुकी मौत
Mon, 31 Aug 2020 11:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
किशोर ने ली सेल्फी।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ठाठन गोपालापुर गांव के पास बसुही नदी में नहाने के दौरान सेल्फी लेते दो चचेरे भाइयों समेत तीन किशोर डूब गए। घंटों तलाश के बाद देर शाम दो किशोरों के शव मिल गए थे। तो वहीं तीसरे किशोर का शव घटनास्थल से पांच सौ मीटर सोमवार की सुबह मिला है। ये हादसा रविवार दोपहर को हुआ था।
विज्ञापन
गढ़वा बसीरपुर गांव के कुछ लोग दो किमी दूर ठाठन गोपालापुर गांव के पास बसुही नदी के रामघाट पर मछली पकड़ने गए थे। घाट पर पहुंचने के बाद विशाल(15), चचेरा भाई नीलेश(17) और गांव का ही किशोर सूर्य प्रकाश(16) दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने लगे।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, नहाने के दौरान वे मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। सेल्फी के चक्कर में वे गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे। दो किशोर तो किसी तरह नदी से बाहर आ गए, लेकिन विशाल, नीलेश और सूर्यप्रकाश डूब गए।
विज्ञापन
Trending Videos
किनारे मछली पकड़ रहे लोगों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। देर शाम विशाल और नीलेश के शव बरामद हो गए थे। विशाल कक्षा 10 और नीलेश 11वीं का छात्र था। सूर्यप्रकाश ने इसी वर्ष दिल्ली से इंटर पास किया। लॉकडाउन में वह गांव आया था। आज सुबह उसकी भी शव मिल गया है।