फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Thief entered with the intention of stealing, got trapped in the door, died in sarnath

दरवाजा होए के चाही त अइसन: चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत, देखकर लोगों के मुंह से निकले ये शब्द

Sun, 27 Nov 2022 01:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 27 Nov 2022 01:48 PM IST
सार

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के पीछे दानियालपुर स्थित लूम में शनिवार की रात दरवाजे में फंस कर युवक की मौत हो गई। सुबह कूड़ा उठाने आए कर्मी ने देखकर इसकी सूचना मुहल्ले वालो को दी। मौके पर आई पुलिस ने देखा कि करीब तीस वर्षीय युवक दरवाजे में फंसा हुआ है। सात आठ लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा कर युवक को बाहर निकाला गया। उसकी सांसे थम चुकी थी।

विज्ञापन
Thief entered with the intention of stealing, got trapped in the door, died in sarnath
चोरी की नीयत से घुसा चोर दरवाजे में फंसा, मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'दरवाजा होए के चाही त अइसन, जवन चोरियो रोके चोर के सजा भी देवे। का करी सीसीटीवी कैमरा जवन ई दरवाजा कए दिहलस'। ये कहना है सारनाथ थाना क्षेत्र के दानियालपुर के लोगों का जहां चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत हो गई। 

विज्ञापन

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के पीछे दानियालपुर स्थित लूम में शनिवार की रात दरवाजे में फंस कर युवक की मौत हो गई। सुबह कूड़ा उठाने आए कर्मी ने देखकर इसकी सूचना मुहल्ले वालो को दी। मौके पर आई पुलिस ने देखा कि करीब तीस वर्षीय युवक दरवाजे में फंसा हुआ है। सात आठ लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा कर युवक को बाहर निकाला गया। उसकी सांसे थम चुकी थी।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पता चला कि मृत युवक का नाम जावेद है जो कि पुरानपुल निवासी है। लूम संचालक निजाम ने बताया कि काम न होने के कारण पिछले दो दिन से लूम बंद था। दरवाजे में ऊपर की ओर भुंन्नआसी लगी थी। जावेद ने नीचे से सिर घुसाया होगा। जिसके बाद उसमें फंस कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जावेद की आदतें ठीक नही थी। कई बार उसे छोटी मोटी चोरी में पकड़ा जा चुका था। लेकिन समझाबुझा कर छोड़ दिया जाता था। उसकी पत्नी तरन्नुम शनिवार रात भर उसका इंतजार करने के बाद सुबह सुबह गुस्सा होकर अपने मायके कोनिया चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed