फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IIT BHU students companies to offer scholarships and job-level education

IIT BHU: आईआईटी के छात्रों के लिए खुशखबरी, कंपनी देगी स्कॉलरशिप और नौकरी के स्तर की शिक्षा

Tue, 04 Nov 2025 02:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2025 02:59 PM IST
सार

आईआईटी और क्लाउडब्लिट्ज कंपनी संयुक्त शोध, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देंगे। कंपनी छात्रों के लिए सलाना स्कॉलरशिप, छात्र विकास सहयोग और वित्तीय सहायता देगी।
 

विज्ञापन
IIT BHU students companies to offer scholarships and job-level education
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री से स्कॉलरशिप और नौकरी के स्तर की व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए एक समझौता किया गया है। समझौते पर सोमवार को डीन (आरएंडडी) प्रो. राजेश कुमार और क्लाउडब्लिट्ज कंपनी के सीईओ अतुल वारघाने ने हस्ताक्षर किया। इसके बाद आईआईटी और क्लाउडब्लिट्ज कंपनी संयुक्त शोध, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देंगे। कंपनी छात्रों के लिए सलाना स्कॉलरशिप, छात्र विकास सहयोग और वित्तीय सहायता देगी।
विज्ञापन


प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि दोनों संस्थान शोध प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करेंगे। तकनीकी कौशल को साझा कर जरूरी डेटा और संसाधनों को एक-दूसरे से साझा करते हुए शोध को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद वर्कशॉप, हैकथॉन, संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों को तैयार किया जाएगा। आईआईटी कंपनी को जरूरी संरचनात्मक और लॉजिस्टिक सहयोग देगा, जबकि कंपनी छात्रों को ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, मेंटरशिप और प्लेसमेंट अवसर दिलाने में सहयोग देगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Dev Deepawali in Kashi: लंदन, दुबई और अमेरिका से भी महंगे बनारस में होटलों के कमरे, दाम 1.50 लाख के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. अंशुमान शर्मा ने बताया कि संस्थान की नीतियों और संकाय उपलब्धता के अनुसार आईआईटी बीएचयू क्लाउडब्लिट्ज के सिलेबस, विकास, समीक्षा और उन्नयन में शैक्षणिक सहयोग देगा। इस तरह के कार्यों के लिए परामर्श और सेवा शुल्क दोनों पक्षों की सहमति से तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed