फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage girl thrown the roof for protesting molestation in Jaunpur case filed against five people

UP News: जौनपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से नीचे फेंका, पांच लोगों के खिलाफ केस

Thu, 03 Oct 2024 07:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

Jaunpur News: इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। वह विश्वविद्यालय नहीं आ रहा है। मोबाइल फोन भी बंद है। अब पुलिस बलिया में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक बलिया का ही रहने वाला है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Teenage girl thrown the roof for protesting molestation in Jaunpur case filed against five people
जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला। - फोटो : iStock

विस्तार

जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की किशोरी को छत से नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक किशोरी 20 सितंबर की रात आठ बजे सामान लेने जा रही थी। उसी समय एक भवन की छत पर चल रहे जिम के संचालक ने उसे बुलाया।

किशोरी के वहां पहुंचने पर पहले से बैठे कुछ लोगों ने उससे छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो उसे आरोपियों ने छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। परिवार के लोग किशोरी को बीएचयू ले गए। यहां किशोरी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात तहरीर मिलने पर जिम संचालक सत्यम सिंह निवासी कुसरना थाना केराकत और राजा साहब निवासी पोखरा पचहटिया थाना लाइन बाजार समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी व हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की किशोरी को छत से फेंककर हत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मोहल्ले की एक किशोरी 20 सितंबर की रात आठ बजे कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी। उसी समय एक भवन में दूसरे तल पर चल रहे जिम संचालक ने उसे उसे कुछ बात करने के लिए बुलाया। किशोरी के वहां पहुंचने पर पहले से बैठे कुछ लोगों ने उससे छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की नीयत से सभी ने दूसरे तल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए।

परिवार के लोग किशोरी को उपचार के लिए बीएचयू ले गए। जहां किशोरी जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रही है। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी शकर मंडी ने शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा को दी। 

छात्रा को फोन करके रोज आधा घंटे परेशान करते थे विवि के संविदा शिक्षक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग के संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय बीएससी ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा को रोज आधा घंटे फोन करके परेशान करते थे। छात्रा का आरोप है कि डॉ सुधीर हर दिन रात 7.30 बजे से 8 बजे के बीच फोन करते थे। वीडियो कॉल करने के लिए दबाव डालते थे। कपड़ा निहारते थे। कहते थे कि तुम अच्छी लगती हो।

छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में फंसे पूर्वांचल विवि के संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय के खिलाफ सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने गत सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। शाहगंज की रहने वाली छात्रा का आरोप है कि एक दिन डॉ सुधीर के चैंबर में गई तो आपत्तिजनक बात की और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

रूस की एक महिला का हवाला दिया और साथ रहने को कहा। फोन करके अश्लील बातें करने का प्रयास करने लगे। उन्होंने कई बार पूछा कि छात्रा ने क्या पहना हुआ है। जब छात्रा ने बताया कि उसने शॉर्ट्स पहन रखा है तो प्रोफेसर ने वीडियो कॉल करने की जिद की, यह कहते हुए कि वह देखना चाहते हैं कि शॉर्ट्स कौन सा पहन रखा है।

छात्रा की शिकायत और कानूनी कार्रवाई
छात्रा की हिम्मत व अन्य छात्र संगठनों के समर्थन ने मिलकर संविदा शिक्षक डॉ सुधीर कुमार उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त किया है। छात्राओं के बीच प्रोफेसर का इतना खौफ था कि उनके खिलाफ आवाज उठाना मुश्किल था, लेकिन इस बार मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया और एफआईआर दर्ज की गई।

पहले भी लगे आरोप
यह पहला मौका नहीं है, जब संविदा शिक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय पर इस प्रकार के गंभीर आरोप लगे हैं। 2020 से लेकर अब तक कई छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। 2020 में प्रोफेसर पर आरोप लगे थे कि वे कक्षाएं सही ढंग से नहीं लेते थे, अन्य शिक्षकों की आलोचना करते और रिश्वत मांगते हैं।

इसी साल, एक और छात्र ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसमें व्हाट्सएप पर अनुचित मेसेज, कॉल और फोटो-वीडियो की मांग करने की बातें सामने आई थीं। 2022 में भी एमएससी की एक छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार की शिकायत की थी। इसमें प्रोफेसर पर अनुचित कॉल और मेसेज भेजकर परेशान करने का आरोप था।

बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया ने कहा कि छात्रा की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक की पिछली गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। गहनता से छानबीन की जा रही है, ताकि सच सामने आ सके और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed