फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news play in football league father sharpens knife fulfilled dream of daughter

Sports: फुटबॉल लीग में खेलेगी काशी की बेटी, पिता चाकू पर लगाते हैं धार; ऐसे किया बिटिया के सपने को पूरा

Sat, 03 May 2025 05:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 May 2025 05:11 AM IST
सार

कैंची और चाकू-छूरी पर धार लगाने का काम करने वाले की फुटबॉलर बेटी महाराष्ट्र की ओर से फुटबॉल लीग में खेलेगी। बंगलूरू से लीग खेलकर लौटी बरेका फुटबॉल नर्सरी की खिलाड़ी अमृता शर्मा शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
Sports news play in football league father sharpens knife fulfilled dream of daughter
बरेका फुटबॉल नर्सरी की खिलाड़ी अमृता शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची और चाकू-छूरी पर धार लगाने का काम करने वाले की फुटबॉलर बेटी महाराष्ट्र की ओर से फुटबॉल लीग में खेलेगी। बंगलूरू से लीग खेलकर लौटी बरेका फुटबॉल नर्सरी की खिलाड़ी अमृता शर्मा शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


उनके कोच भैरव दत्त ने बताया बताया कि नर्सरी की खिलाड़ी अमृता फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं। यूपी के लिए जूनियर वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने 57 से अधिक मैच खेले हैं जिसमें 27 मैचों में बेस्ट खिलाड़ी घोषित हुई हैं। 
विज्ञापन


अमृता के पिता नरेश शर्मा ने बताया कि वह शहर में घूम-घूमकर चाकू-छूरी और कैंची पर धार लगाने का काम करते हैं। तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी बेटी करीब आठ वर्ष की आयु से फुटबॉल खेल रही है। पहले उसपर पढ़ने के लिए दबाव देते थे, लेकिन जब वह फुटबॉल में ट्रॉफी लेकर घर लौटी तो क्षेत्र में फुटबॉलर पिता की पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अमृता को फुटबॉल में आगे बढ़ाने का निश्चय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन पर यूपी फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि अधिक से अधिक मैच कराने का फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है। अमृता ने अपना पहला नेशनल मैच 2018 में खेला और इसमें एक गोल किया था। मथुरा में सीनियर नेशनल 2023 में इसमें टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। 2024 नोएडा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से खेली और चार गोल करने में कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed