फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   She used practice three kilometers away bicycle won 23 medals in varanasi

जज्बे को सलाम: साइकिल से 3 KM दूर अभ्यास करने जाती थी वर्षा, पिता ने कहा था- खेल में क्या रखा है; जीते 23 पदक

Wed, 19 Jun 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 05:21 PM IST
सार

Varanasi News: वर्षा पिता के काम में भी सहयोग करती थीं, लेकिन उसे जल्द से जल्द निपटाकर खेलने जाती थीं। उन्होंने पहला पदक 2016 में जीता। गांव और स्कूल में तारीफ मिलने पर पिता ने उन्हें आगे खेलने की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन
She used practice three kilometers away bicycle won 23 medals in varanasi
जेवलिन थ्रो करतीं वर्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भतसार निवासी वर्षा ने पड़ोस की दीदी को जेवलिन थ्रो खेलते देखा तो खेल में रोचकता बढ़ी। दर्जी पिता से खेलने की इच्छा जताई। घर की माली हालत ठीक नहीं थी इसलिए पिता ने कहा घर के काम में हाथ बंटाओ, पढ़ो-लिखो, खेल में क्या रखा है। लेकिन समय निकाल वर्षा ने खेलना शुरू किया और अब तक कुल 23 पदक जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन


2015 में 14 वर्ष की आयु में गांव के मैदान से खेल की शुरूआत करने वाली वर्षा चार बहनों में सबसे छोटी हैं। वह साइकिल से घर से करीब तीन किलोमीटर दूर कोटवा जाकर लालचंद राम के निर्देशन में खेल के पैतरे सीखने लगीं।
विज्ञापन


सूरजपति कन्या इंटर कॉलेज से दसवीं पास करने के बाद 2016 में विशाखापत्तनम और कोयंबटूर में हुई अंडर-16 नेशनल प्रतियोगिताओं में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। 2017 में साई सेंटर के लिए ट्रायल दिया और चयनित हो गईं। आजकल वे साई कोच के निर्देशन में तीन घंटे सुबह और शाम बीएचयू एथलेटिक्स मैदान पर अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल तक खेल से रही दूरीं वर्षा का प्रदर्शन बुलंदियों पर था लेकिन फरवरी 2018 में भाला फेंकते समय कंधे में खिंचाव आ गया। इस वजह से करीब एक वर्ष तक वेे ट्रैक से बाहर रहीं। 


इसके बाद लॉकडाउन लगने से दो साल तक कोई खेल गतिविधि नहीं आयोजित हुई। वहीं, 2022 के बाद लगातार विभिन्न प्रतियोगिताएं में पदक जीत रही हैं। बीते सप्ताह ही लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed