फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sara Ali Khan surrounded the controversies in Varanasi

सारा अली खान ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, अब शुरू हो गया नया विवाद

Tue, 17 Mar 2020 12:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan surrounded the controversies in Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण करतीं अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला।

अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार को अपनी मां अमृता सिंह के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया है। काशी विकास समिति, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है। काशी विकास समिति ने भी इसको लेकर अपना रोष जाहिर किया है। सारा अली खान ने रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार विधि से पूजन किया था। मंदिर प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। काशी विकास समिति के महासचिव चंद्रशेखर कपूर का कहना है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अनार्यों और गैर सनातधर्मियों का प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन


इस मामले में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि सारा अली खान के मंदिर में दर्शन-पूजन की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने न तो कोई प्रोटोकाल दर्ज कराया है और न ही हेल्पडेस्क पर भी इसकी कोई सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan surrounded the controversies in Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण करतीं अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

बावजूद इसके सारा अली खान ने रविवार को बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन और पूजन किया। गैर सनातनधर्मियों के लिए मंदिर में केवल शिखर दर्शन की व्यवस्था है। मंदिर प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए कि किसने सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को दर्शन-पूजन कराया। 

काशी विद्वत परिषद के डॉ. रामनारायण द्विवेदी का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों ने अगर स्पर्श दर्शन कराया है तो यह गलत है। इसको मंदिर प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed