फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rail ticket scalpers are offering employees

कर्मचारी ही करा रहे रेल टिकटों की कालाबाजारी

Mon, 14 Mar 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 14 Mar 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rail ticket scalpers are offering employees
कैंट रेलवे स्‍टेश्‍ान
अगर आप बिना कतार में रेल का तत्काल टिकट और वह भी कन्फर्म चाहते हैं तो कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात कुछ रेल कर्मचारी इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं। यह काम भले ही नियमों के खिलाफ है मगर रेलवे के कर्मचारी ही नियम कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। रविवार को ऐसे ही एक रेलकर्मी के टिकट का खेल सामने आया जो कैंट रेलवे स्टेशन पर करंट काउंटर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहा है।
विज्ञापन



यात्री से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर एक दलाल से संपर्क किया गया। यात्री बनकर उससे फोन पर दिल्ली का टिकट कराने की बात कही गई। सबसे पहले उसने यात्री की पड़ताल की। संतुष्ट होने के बाद  उसने एसी-3 का एक तत्काल टिकट कराने का 1700 रुपये मांगा। टिकट का 1400 और तीन सौ रुपये मेहनताना। रविवार को हुई बातचीत में सोमवार का एसी3 का दो टिकट बनवाना तय हुआ। उसे पैसा सोमवार की सुबह चाहिए था। गांव जाने की मजबूरी बताकर जब रविवार को ही पैसा लेने की बात कही गई तो उसने कैंट रेलवे स्टेशन के करंट काउंटर पर कार्यरत एक बाबू को दो टिकट का 3400 रुपये देने की बात कही। आधे घंटे बाद करंट काउंटर पर मौजूद रेल कर्मी से दलाल की बात कराई गई तो वह पैसा मांगने लगा। जब उससे यह आशंका व्यक्त की गई कि कहीं पैसा डूब न जाए तो उसने बाकायदा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वह दलाल है उनका काम ही यही है। रेल कर्मी ने इस बात की भी जमकर वकालत किया कि जब कोई लाइन में लगकर टोकन आदि लेकर टिकट लेगा तो निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा लेगा ही। इसके बावजूद भी जब पैसे को लेकर असुरक्षा बताई गई तो उसने कहा कि कोई बात नही सबसे अच्छा यह है कि सुबह आप पैसे लेकर खुद आ जाइए। शिकार हाथ से निकल न जाए इस डर से रेल कर्मी ने रोककर कहा कि ऐसा करिए आप सुबह आठ बजे आ जाइए हम और वह(दोनो) लोग रहेंगे। पैसे में खींच तान करके कम करवा देंगे। यह अकेले नहीं बल्कि ऐसे कुछ और रेलकर्मी हैं जो न केवल रेल प्रशासन को बदनाम कर रहे हैं बल्कि यात्री सुविधाओं को भी जबरदस्त क्षति पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed