{"_id":"5f264be98ebc3e63de133fcd","slug":"priyanka-gandhi-raised-questions-on-home-isolation-targeting-yogi-government-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रियंका गांधी ने होम आइसोलेशन पर उठाए सवाल, योगी सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रियंका गांधी ने होम आइसोलेशन पर उठाए सवाल, योगी सरकार पर साधा निशाना
Sun, 02 Aug 2020 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vs Yogi Adityanath
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में होम आइसोलेशन का पालन नहीं होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अमर उजाला की खबर को शेयर करते हुए कहा कि कोरोना नियंत्रण को लेकर सरकार सो रही है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने फेसबुर पर लिखा है कि 'लगता है यूपी सरकार कुछ दिनों बाद कह देगी कि हमारे भरोसे मत बैठो क्योंकि हम तो खुद ही आपके भरोसे बैठे हैं। आनन-फानन में लागू की गई होम आइसोलेशन व्यवस्था भी फेल हो रही है। अस्पताल में बेड नहीं हैं और होम आइसोलेशन में लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार सो रही है।'
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन के लिए गाइडलाइन जारी की थी, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। वाराणसी में बहुत ऐसे मरीज हैं जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के दो-तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस तरह की स्थिति तब है जब डीएम और कमिश्नर मरीजों की सेहत पर ध्यान देने का निर्देश दे रहे हैं। जिले में नए मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने होम आइसोलेशन का निर्णय लिया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने किट खरीद कर रखने और रैपिड रिस्पांस टीम के समय से मरीजों की देखभाल करने का निर्देश दिया है। बाबजूद इसके कई ऐसे मरीज हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार करना पड़ रहा है।