फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Preparations intensified in hospitals regarding CM yogi adityanath arrival today in varanasi getting clean

मुख्यमंत्री के आने से पहले अस्पतालों में तैयारियां तेज, कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Mon, 08 Jun 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2020 11:03 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
  • अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में खुले कोरोना लैब का उदघाटन करेंगे।
  • वाराणसी में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमें 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Preparations intensified in hospitals regarding CM yogi adityanath arrival today in varanasi getting clean
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को वाराणसी दौरे को लेकर जिले में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां सुबह से ही चल रही हैं। सीएम योगी कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में वाराणसी आने के बाद जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में खुले कोरोना लैब का उदघाटन करेंगे। इसके बाद वह जिले के कोविड हॉस्पिटल का भी दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

उधर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई सहित अन्य अस्पतालों में सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। इसमे इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सब जगह सफाई चल रही है। इसके अलावा नगर निगम की टीम भी शहर में जगह-जगह साफ सफाई में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से वाराणसी पहुंचने के बाद वे सीधे मंडलीय सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद कोविड अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर का भी निरीक्षण करेंगे।

वाराणसी में निर्माणाधीन फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन पर भी आज मुख्यमंत्री निर्णय कर सकते हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे। दरअसल, आठ जून से लॉकडाउन पांच में मिलने वाली छूट के लिए वाराणसी के लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव, प्रवासियों को रोजगार परियोजनाओं को गति देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की बैठक में अहम निर्णय हो सकते हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को आएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे।

वाराणसी में कोरोना वायरस :
रविवार को एक नया मरीज मिलने के बाद वाराणसी जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमें 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

अब भी जिले में रेड जोन में है 45 हॉटस्पॉट :
जिले में रविवार को कोई हॉटस्पॉट नहीं बना, लेकिन अब भी 45 हॉटस्पॉट रेड जोन में है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को गुरुधाम कालोनी भेलूपुर और जंसा के बरनी का हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गया। अब जिले में कुल 120 में से 51 ग्रीन, 24 आरेंज और 45 रेड जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed