मुख्यमंत्री के आने से पहले अस्पतालों में तैयारियां तेज, कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
- अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में खुले कोरोना लैब का उदघाटन करेंगे।
- वाराणसी में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमें 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को वाराणसी दौरे को लेकर जिले में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां सुबह से ही चल रही हैं। सीएम योगी कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में वाराणसी आने के बाद जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में खुले कोरोना लैब का उदघाटन करेंगे। इसके बाद वह जिले के कोविड हॉस्पिटल का भी दौरा कर सकते हैं।
उधर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई सहित अन्य अस्पतालों में सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। इसमे इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सब जगह सफाई चल रही है। इसके अलावा नगर निगम की टीम भी शहर में जगह-जगह साफ सफाई में लगी है।
गोरखपुर से वाराणसी पहुंचने के बाद वे सीधे मंडलीय सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद कोविड अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर का भी निरीक्षण करेंगे।
वाराणसी में निर्माणाधीन फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन पर भी आज मुख्यमंत्री निर्णय कर सकते हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे। दरअसल, आठ जून से लॉकडाउन पांच में मिलने वाली छूट के लिए वाराणसी के लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव, प्रवासियों को रोजगार परियोजनाओं को गति देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की बैठक में अहम निर्णय हो सकते हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को आएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे।
वाराणसी में कोरोना वायरस :
रविवार को एक नया मरीज मिलने के बाद वाराणसी जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमें 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
जिले में रविवार को कोई हॉटस्पॉट नहीं बना, लेकिन अब भी 45 हॉटस्पॉट रेड जोन में है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को गुरुधाम कालोनी भेलूपुर और जंसा के बरनी का हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गया। अब जिले में कुल 120 में से 51 ग्रीन, 24 आरेंज और 45 रेड जोन में हैं।